एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: पेट भरकर खाने से भी कम हो सकता है वजन, जानिए कैसे?

Dieting Tips: वजन घटाने के लिए भूखा रहने की जरूरत नहीं है. आपको ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिन्हें भरपेट खाने से भी वजन कंट्रोल रहे. आप इन चीजों के सेवन से मोटापे को दूर भगा सकते हैं.

Food And Diet For Weight Loss: आजकल हर कोई पतला-दुबला देखना चाहता है और खूबसूरत लगना चाहता है. ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. कुछ लोग योग के जरिए वजन कम करते हैं तो कुछ जिम में घंटों पसीने बहा कर अपना वेट लॉस कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों को सबसे ज्यादा आसान उपाय लगता है डाइटिंग करना.

आप डाइटिंग से वजन कम तो कर सकते हैं, लेकिन इसे लंबे समय तक कैरी करना काफी मुश्किल हो जाता है. वजन घटाने का मतलब यह नहीं है कि आपको खाना नहीं खाना है बल्कि आपको ऐसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी हैं, जिन्हें भरपेट खाने के बाद भी आपका वजन कंट्रोल रहे और धीरे-धीरे कम होने लगे. आज हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थ बता रहे हैं जिनसे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं और खास बात यह है कि आप इन्हें भर पेट खा सकते हैं. यानी अब आपको वजन घटाने के लिए भूखा रहने की जरूरत नहीं है. गर्मी में आप इन चीजों का जमकर सेवन करें और इससे धीरे-धीरे कुछ ही महीनों में आपका वजन कम हो जाएगा.

1- दही- आपको अपने खाने में दही जरूर शामिल करनी है. आप चाहे तो दही से छाछ बनाकर पी सकते हैं इससे आपका पेट भी भर जाएगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी. दही में से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मियों में आपके पेट को ठीक रखने में मदद करते हैं दही खाने से गर्मियों में पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर को जरूरी विटामिन और पोषक तत्व भी मिलते हैं. इसलिए आप अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा दही या दही से बनी चीजें शामिल करें.

2- लौकी- आप खाने में लौकी की सब्जी जरूर खाएं. लौकी से वजन कम करने में मदद मिलती है. आप रोटी की मात्रा कम कर दें और एक बड़ा बाउल भरकर लौकी की सब्जी खाएं.  इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी और आपका पेट भी आसानी से भर जाएगा. हां आप लौकी की सब्जी बनाते वक्त ही इस बात का जरूर ख्याल रखें की सब्जी ज्यादा तेल मसाले वाली ना हो.

3- फल- अगर आपको पतला होना है तो अपनी डाइट में फल जरूर शामिल करें. खासतौर से गर्मियों में ऐसे फल आते हैं जो शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं और आपको पतला होने में भी मदद करते हैं. इसके लिए आप खाने में खीरा, तरबूज- खरबूज और पानी वाले फल शामिल कर सकते हैं. इससे पेट आसानी से भर जाता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं. इस तरह धीरे-धीरे आपका  वजन भी कम होता है.

4- बादाम- आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अपने खाने में बादाम जरूर शामिल करने चाहिए. बादाम से शरीर को भरपूर  फाइबर मिलता है और इससे वजन घटाने में आसानी होती है. बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है और इसमें ओमेगा-3 भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर और हार्ट को हेल्दी रखता है. 

5- मोटा अनाज- आपको वजन घटाने के लिए डाइट में मोटा अनाज जरूर शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप रागी खा सकते हैं, ज्वार- बाजरा से बनी रोटियां खा सकते हैं या फिर मल्टीग्रेन रोटी खा सकते हैं. इससे आपका मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगेगा. हां ध्यान रखें आपको जितनी भूख है रोटी की मात्रा उससे एक कम खाएं. इस तरह आपका वेट लॉस बहुत आसानी से होने लगेगा और वो भी बिना डाइटिंग के.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Reduce Arm Fat: बाजुओं के फैट को कम करने के लिए घर पर करें ये एक्सरसाइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget