एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: डाइट और एक्सरसाइज से भी कम नहीं हो रहा वजन, तो अपनाएं ये तरीका 10 दिन में दिखने लगेगा असर

Weight Loss Tips: अगर आप वजन कम करने की बहुत कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक्सरसाइज और डाइटिंग के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है तो आप ये उपाय अपना सकते हैं. इससे 10 दिन में ही आपको फर्क नज़र आने लगेगा.

Weight Loss Effective Plan: आजकल लोग मोटापे से सबसे ज्यादा परेशान हैं. वजन जितनी तेजी से बढ़ता है उसे घटाने में उतनी ही मुश्किल आती है. एक बार मोटापा बढ़ जाए तो फिर घंटों एक्सरसाइज और डाइटिंग के बाद भी कई बार वजन कम नहीं होता है. 1-2 किलो वजन कम करने में ही पसीने छूट जाते हैं. अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ डाइटिंग या फिर वॉक से वजन कम हो जाएगा तो ऐसा नहीं है. इस तरह आप खुद को मेंटेन जरूर रख सकते हैं लेकिन चर्बी कम कम करने के लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज के साथ और कई दूसरे उपाय भी करने होंगे. ऐसी कई चीजें हैं जैसे आपको हल्का भोजन लेना चाहिए, तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए, जंक फूड और बाहर का खाना कम खाना चाहिए. इस रूटीन के साथ रोज एक्सरसाइज और कुछ घरेलू उपाय भी करने जरूरी हैं. तब जाकर आपका वजन कम होना शुरु होगा. आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आपके फैट बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आएगी. जानते हैं. 

1- एप्पल साइडर विनेग- आजकल पतला होने के लिए लोग सेब के सिरका का इस्तेमाल कर रहे हैं. एप्पल साइडर विनेगर से सूजन कम हो जाती है. इसमें एसिटिक एसिड होता है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है. अगर आप रोज 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर हल्के गर्म पानी में डालकर पीएं तो इससे वजन आसानी से कम हो सकता है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद और सेंधा नमक भी डाल सकते हैं. रोज सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी. 

2- नींबू और शहद- नींबू और शहद वजन घटाने में काफी मदद करता है. सेहत के लिए भी नींबू और शहद बहुत लाभदायक होते हैं. वजन कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट नींबू और शहद पीएं. नींबू में फैट ऑक्सीडेंट और वटामिन सी होता है वहीं शहद में लिपिड कम करने की शक्ति होती है. जब इन दोनों चीजों को मिलाकर पीते हैं तो वजन और बीमारी दोनों दूर हो जाती हैं. आप दिन में 2-3 बार नींबू और शदह पी सकते हैं.

3- ग्रीन टी-  ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी गयी है. सुबह ग्रीन टी पीने से पेट साफ रहता है. इसके अलावा ग्रीन टी पीने से वजन भी कम होता है. शरीर को फिट रखने के लिए भी ग्रीन टी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. रोज ग्रीन टी पीने से वजन कम और बेली फैट घटाने में मदद मिलती है. आप दिन में 2-3 बार ग्रीन टी पी सकते हैं. 

4- एलोवेरा जूस- अगर आपका मेटाबॉलिज्म काफी स्लो है तो आपको एलोवेरा जूस पीना चाहिए. एलोवेरा रस से पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. पेट, त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानी के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद है. 

5- काली मिर्च- आपने शायद अभी तक ट्राई नहीं किया होगा, लेकिन काली मिर्च खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. काली मिर्च में पाइपरिन नामक तत्त्व होता है जो वजन को कम करने में भूमिका निभाता है. आप खाने में रोज एक छोटा चम्मच काली मिर्च जरूर शामिल करें. इससे खाने का स्वाद भी बढ़ेगा और मोटापा भी कम होगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या सेब के सिरके से कम होता है वजन? जानिए सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget