एक्सप्लोरर

Apple Cider Vinegar: क्या सेब के सिरके से कम होता है वजन? जानिए सच्चाई

Weight loss: सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद होने में कोई शक नहीं. लेकिन क्या ये वजन में कमी भी ला सकता है? आखिर डाइट प्लान में सेब को सिरका शामिल करना चाहिए या नहीं?

इंटरनेट पर वजन कम करने के उपायों की कमी नहीं है. कुछ लेखों में बताया गया है कि अपनी डाइट में सेब का सिरका शामिल करना फायदेमंद रहेगा. इस विषय पर हेल्थ कोच के एक वीडियो में विस्तार से बताया गया है. ल्यूक कोटिनहो ने स्पष्ट किया कि सेब का सिरका वजन कम करने में सहायता करता है, लेकिन ये उसकी प्रक्रिया का सिर्फ छोटा हिस्सा है. उन्होंने ये भी बताया कि सेब का सिरका फायदेमंद होने के बावजूद साइड-इफेक्ट्स से खाली नहीं है और इसलिए इस बारे में जरूर जानना चाहिए. अगर ये आपके अनुकूल नहीं है, आप ज्यादा इस्तेमाल या गलत तरीके से करते हैं, तो उससे नुकसान हो सकता है.

वजन कम करने में क्या सेब का सिरका मददगार है?
उनके मुताबिक, सेब का सिरका 'रामबाण' नहीं है जो आपके वजन कम करने में आपकी मदद करे. उन्होंने साफ किया, "वजन कम करना अपने हार्मोन्स को संतुलन में हासिल करना है. ये अच्छी लाइफस्टाइल, शरीर के अनुकूल भोजन का खाना, व्यायाम करना और अपनी नींद को सुधारना और अपने तनाव लेवल की देखभाल करने का नतीजा है." इस सवाल पर कि सेब का सिरका वजन कम करने में क्या आपकी मदद कर सकता है?

उन्होंने बताया, "बिल्कुल नहीं." उनके मुताबिक, सेब का सिरका खास तौर पर उन लोगों के लिए मुफीद है जिनके पेट में एसिड का लेवल कम है. पेट में एसिड के कम लेवल से पाचन के साथ समस्याएं पैदा कर सकता है. जब हम सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं तो ये हमें पेट के एसिड उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मददगार है जो पाचन में मदद करता है. दूसरी तरफ, अगर आपको पाचन की पहले से समस्या है, तो वास्तव में सेब का सिरका उसे बदतर बना सकता है.

जरूरी नहीं कि सेब का सिरका हर शख्स के अनुकूल हो. उन्होंने स्पष्ट किया, "अगर भोजन के 45 मिनट पहले या बाद सेब के सिरके का सेवन ब्लोटिंग कम कर पाता है, तो ये आपके अनुकूल है. वरना ये आपके अनुकूल नहीं है." सिरके का एसिडिटी पर पड़नेवाले प्रभाव के बारे में उनका कहना है कि एक तरफ ये कुछ लोगों में लक्षणों को सुधार सकता है, लेकिन दूसरे लोगों में ये स्थिति को खराब कर सकता है.

उन्होंने रिसर्च के हवाले से बताया कि सेब का सिरका ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में मदद करता है. लेकिन, जहां तक बात उसके इस्तेमाल की है, तो अगर ये आपके अनुकूल हुआ तो ठीक है. अगर नहीं तो उसका इस्तेमाल न करें. लिहाजा, अपनी डाइट में सेब के सिरके को शामिल करने से पहले विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी जाती है. 

बार-बार फ्रैक्चर का होना कहीं ऑस्टियोपोरोसिस का संकेत तो नहीं, इस तरह रखें अपना ध्यान

मां बनने वाली हैं अभिनेत्री नेहा धूपिया, वीडियो के जरिए दिखाई प्रीनेटल योग रूटीन की झलक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों की अलमारी से नहीं जा रही बदबू, काम आएंगे ये 5 जुगाड़
कपड़ों की अलमारी से नहीं जा रही बदबू, काम आएंगे ये 5 जुगाड़
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
Wood Furniture Cleaning: लकड़ी के फर्नीचर पर पड़ गए पानी के दाग, इसे कैसे हटाएं?
लकड़ी के फर्नीचर पर पड़ गए पानी के दाग, इसे कैसे हटाएं?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
‘तानाशाह को ज्ञानू से प्यार’, राहुल गांधी के हिरासत पर दीपके का हमला
‘तानाशाह को ज्ञानू से प्यार’, राहुल गांधी के हिरासत पर दीपके का हमला
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget