एक्सप्लोरर

Weekend Vacation : लंबे वीकेंड पर कहां जाएं घूमने, ये हैं सबसे किफायती और खूबसूरत जगह

Travel in Summer: इस ईद की वजह से लंबा वीकेंड पड़ रहा है ऐसे में आप गर्मियों में इन हिल स्टेशन को घूमने का प्लान कर सकते हैं. यहां 3-4 दिन की आप एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

Summmer Holiday Trip: गर्मियां आते ही लोग कहीं न कहीं घूमने जरूर जाते हैं. पहाड़ों पर पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है. खासतौर से अगर लॉंग वीकेंड पड़ जाए तो पूरा दिल्ली-एनसीआर आपको ऋषिकेश और मसूरी में ही दिखाई दे जाएगा. इस बार ईद की छुट्टी की वजह से लंबा वीकेंड पड़ रहा है ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको ऐसी जगह बता रहे हैं जहां आप 3-4 दिन की छुट्टियों में आराम से घूमकर आ सकते हैं. सुकून से आराम फरमा सकते हैं और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 5 पर्यटन स्थल बता रहे हैं जो दिल्ली एनसीआर के पास हैं और आप कम बजट में यहां अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं. इससे आपका मूड भी फ्रेश हो जाएगा. आइये जानते हैं आप कहां जा सकते हैं? 

1- ऋषिकेश- मेट्रो सिटी की भीड़भाड़ से दूर आप सिर्फ 5 घंटे में ऋषिकेश पहुंच सकते हैं. गंगा किनारे बैठकर यहां सुकून के पल बिता सकते हैं. वीकेंड प्लान के लिए ऋषिकेश सबसे अच्छी जगह है. ऋषिकेश में कई एडवेंचर एक्टिविटी होती हैं आप उनका मज़ा ले सकते हैं. आप रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं. यहां गंगा किनारे रिजॉर्ट बुक करके रह सकते हैं. जिसमें शाम को बोन फायर और म्यूजिक के साथ अपनी वीकएंड नाइट्स को खूबसूरत बना सकते हैं.  

2- मसूरी- पहाड़ों की रानी मसूरी भी सैलानियों के बीच काफी फेमस प्लेस है. यहां सालभर खुशनुमा मौसम बना रहता है. मसूरी कैंप्टीफॉल का ठंडा पानी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है. इसके अलावा मसूरे में साइट सीइंग और कई प्रसिद्ध मंदिरों को आप घूम सकते हैं. ज्वाला देवी का मंदिर काफी फेमस है आप यहां घूमने जा सकते हैं.यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं. मसूरी को गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेश द्वार माना जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kumar Abhishek (@active_abhi)

3- धनोल्टी- उत्तराखंड में मसूरी से करीब 25 किलोमीटर दूर धनोल्टी पड़ता है. 3 दिन के वीकएंड में आप यहां घूमने जा सकते हैं. यहां देवगढ़ किला, इको पार्क, सुरकंडा देवी मंदिर, दशावतार मंदरि, कौड़िया वन जैसी खूबसूरत जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं. ये एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. धनोल्टी में आप भरपूर प्रकृति का नज़ारा ले सकते हैं. यहां से वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं.

4- धर्मशाला- गर्मी में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन है धर्मशाला. देवदार और पाइन के पेड़ों से घिरा हुआ धर्मशाला बेहद शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां ट्रैकिंग के अलावा कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी होती हैं. आप धर्मशाला में नाइट कैंपिंग का भी मज़ा ले सकते हैं. धर्मशाला से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूर पर मैक्लॉडगंज है ये भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. ये दलाई लामा मंदिर या त्सुगलगखंग मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. आप यहां भी घूम सकते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kumar Abhishek (@active_abhi)

5- अल्मोड़ा- आप चाहें तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा भी जा सकते हैं. यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे. अल्मोड़ा में कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी होती हैं जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएंगी. अल्मोड़ा में जीरो पॉइंट,डियर पार्क और दूनागिरी जैसी जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं. आप बस या अपनी कार से अल्मोड़ा का सफर तय कर सकते हैं. ये ट्रिप आपके लिए काफी किफायती रहेगी.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: ये 5 फीलिंग बतांएगी कि आप कैसे रिलेशनशिप में है, कहीं इस रिश्ते में आपका दम तो नहीं घोंटू रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget