एक्सप्लोरर

Washing Hacks: कपड़ों से निकल जाएंगे जिद्दी दाग, बस अपनाने होंगे ये उपाय

Washing Tips: कई बार ऐसा होता है जब आपकी फेवरेट ड्रेस में दाग लग जाए और रगड़-रगड़ के छुड़ाएं, फिर भी न छूटे तो मन परेशान हो जाता है. अब आपको इन दाग-धब्बों से डरने की जरुरत नहीं है.

Clothes Washing Tips: अक्सर हमारे कपड़ों पर दाग धब्बे लग जाते हैं. कई बार यह दाग इतनी जिद्दी होते हैं कि कपड़ों (Clothes) से छूटने का नाम नहीं लेते. कपड़ों में लगा दाग कपड़े की रंगत बिगाड़ने के साथ-साथ अच्छा खासा ड्रेस खराब कर देता है. ऐसे में दाग को छुड़ाने के लिए हम उसे वाशिंग मशीन में धोते हैं या हाथों से रगड़ कर धोते हैं.
 
ऐसे में जरूरत से ज्यादा उस कपड़े को धोने से खराब हो सकता है या फिर फट सकता है. अब आपको इन जिद्दी दागों से डरने की कोई जरूरत नहीं है. कपड़ों (Clothes Washing Tips) में लगे दाग छुड़ाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत  नहीं है, क्योंकि रसोई में मौजूद चीजों की मदद से आप आसानी से इन जिद्दी दागों से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे..
 
नमक और नींबू 
अगर आप के कपड़ों में तेल या फिर ग्रीस के दाग लग गए हैं तो नमक और नींबू की मदद से इसे साफ करें. इसके लिए दाग वाली जगह पर कटे हुए नींबू में नमक लगाकर रगड़े. दो से तीन बार ऐसा करने से कपड़े में लगा जिद्दी दाग हट जाएगा. आप चाहें तो नमक में अल्कोहल मिलाकर कॉटन की हेल्प से भी दाग को साफ कर सकते हैं. 
 
खट्टा दही है बेहद काम का 
अगर आपके घर में पुरुषों की शर्ट पर पान या गुटके के दाग लग जाते हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन दागों के लिए खट्टा दही ही काफी है. इसके लिए आप खट्टे दही या फिर छाछ में भिगोकर उस शर्ट को रख दें. 15 से 20 मिनट बाद दाग लगी जगह को रगड़ कर साफ कर लें. अगर पहली बार में दाग ना निकले तो इस प्रक्रिया को दोहरा दें, दाग आसानी से हट जाएगा. 
 
गुनगुना पानी भी है जिद्दी दाग का इलाज 
कई बार साधारण दागों को आप केवल गुनगुने पानी से भी साफ कर सकते हैं. जैसे कि अगर कपड़ों पर चाय या कॉफी गिर जाए तो इसे तुरंत साफ करें. इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करने की बजाए गुनगुने पानी में कपड़े को भिगोकर रख दें. बाद में इसे वाशिंग पाउडर या साबुन लगाकर थोड़ी देर रख दें. फिर हल्के हाथों से साफ कर लें.
 
बेकिंग सोडा भी है कारगर 
कपड़े में दाग लगने पर उसे तुरंत बेकिंग सोडा मिले पानी से धो लें. कपड़े को इस पानी में 20 मिनट के लिए डिप करके रख दें. एक बार में दाग नहीं जाता है तो इस प्रक्रिया को दो तीन बार दोहराएं, जिससे दाग छूट जाएगा. 
 
सिरका होगा मददगार 
किचन में मौजूद खट्टी चीजें कपड़ों में लगे जिद्दी दाग से छुटकारा दिलाने में बेहद काम आती हैं. इसमें सिरका भी आता है. सिरके को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाएं और इस घोल को कपड़े में लगे दाग पर लगाए. अब इसे हल्के हाथों से रगड़े दाग साफ हो जाएगा.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget