एक्सप्लोरर

बालों को हेल्दी रखने के लिए पीएं खूब पानी : जावेद हबीब

नई दिल्ली: लंबे, आकर्षक और शाइंनिंग बाल महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. लेकिन शायद कुछ ही महिलाओं को पता होगा कि हेल्‍दी डायट, पर्याप्त मात्रा में पानी, दिन में दो गिलास दूध और सुबह की सैर से आप अपने बालों को और हेल्‍दी बना सकती है. हेयर एक्‍सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार, लोगों को भ्रम है कि अच्छे शैम्पू, कंडीशनर और महंगे सैलून में बालों की देखभाल से बालों की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं. वे कहते हैं कि अच्छे प्रोडक्‍ट और बालों का ट्रीटमेंट बालों हेल्‍थ के लिए जरूरी है. लेकिन इनके उपयोग मात्र से ही बालों की देखभाल का काम पूरा नहीं हो जाता, बालों की देखभाल स्पा, सैलून और प्रोडक्‍ट के उपयोग से अधिक है. अपने बालों की प्राकृतिक और जरूरतों को समझने से बालों की सुंदरता को निखारने में काफी मदद मिलती है. जावेद हबीब के मुताबिक, बालों के स्वास्थ्य में पानी की अहम भूमिका रहती है. यदि आप बालों पर पानी के नियम को सही दृष्टिकोण से समझ लें तो आपके बालों की आधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. इसका साधारण सा फार्मूला है कि बालों के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए और बालों को धोने के लिए पर्याप्त मात्रा में ताजे, ठंडे तथा स्वच्छ पानी का उपयोग कीजिए. बच्चों, बूढ़ों और जवान सभी लोगों की बालों की समस्याएं लगभग एक जैसी ही होती हैं. बालों को अच्छी स्थिति में रखने के लिए अपने बालों की प्रकृति को समझना अत्यधिक आवश्यक है. आजकल युवाओं की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह बालों का फैशन बहुत ज्यादा करते हैं और बालों की कतई परवाह नहीं करते या फिर गलत तरीके से बालों का उपचार करते हैं. हबीब मानते हैं कि बालों का फैशन कतई गलत नहीं है, लेकिन बालों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितना बालों का फैशन. बालों में ह्यूमिडिटी बनाए रखना और उन्हें उचित प्राकृति में रखना सबसे जरूरी होता है. जावेद हबीब के मुताबिक कुछ टिप्‍स-
  • ज्यादातर युवाओं में यह गलत धारणा होती है कि प्रतिदिन कंडीशनकर और समय-समय पर स्पा ट्रीटमेंट से बालों की चमक बरकरार रहती है, जबकि वास्तविकता ये है कि बालों को रोजाना कंडीशनिंग की जरूरत होती है. बालों की प्री-कंडीशनिंग भी बालों के स्वास्थ्य में मददगार साबित होती है. बालों की प्री-कंडीशनिंग के लिए धोने के 5 मिनट पहले बालों में तेल की मालिश कीजिए. बालों में मिश्रित तेल की बजाय बेसिक तेल का उपयोग कीजिए.
  • बालों को सामान्य हेयर शैम्पू से ही धोइए तथा किसी भी अन्य प्रकार के महंगे शैम्पू की कतई जरूरत नहीं होती.
  • बालों की नियमित तौर पर कटिंग करवाइए. सामान्यत: बालों की 8-10 हफ्ते के बाद कटिंग करवा लेनी चाहिए. बालों में किसी भी प्रकार के रासायनिक पदार्थो का कतई उपयोग नहीं करना चाहिए.
  • शैम्पू और साबुन में कुछ रसायनिक पदार्थ होते हैं, इसीलिए इनका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए. अपनी स्‍काल्‍प को अपने चेहरे की तरह साफ रखिए. साफ स्‍काल्‍प से बालों के असमय सफेद होने और रूसी को रोका जा सकता है. यदि आपको बालों की रूसी के लिए एंटी डैंड्रफ शैम्पू प्रयोग करना हो तो इसे सप्ताह में मात्र एक दिन ही कीजिए.
  • बालों को स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखना एक विज्ञान है. बालों से प्राकृतिक तरीके से उगने के लिए 6-8 सप्ताह बाद बालों की कटिंग कर देनी चाहिए, ताकि मृत और क्षतिग्रस्त बालों को हटाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget