एक्सप्लोरर

जब भी स्ट्रोक आए तो आजमाएं FAST, हर उम्र में ऐसे घटा सकते हैं खतरा

जब भी स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें, तो FAST टेस्ट का उपयोग करें. FAST एक सरल मनोवैज्ञानिक टूल है जो स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान करने में मदद करता है आइए जानते हैं कैसे?

स्ट्रोक या मस्तिष्काघात तब होता है जब हमारे दिमाग के किसी हिस्से में खून का बहाव अचानक से रुक जाता है. इससे हमारे दिमाग की कोशिकाएं ठीक से काम नहीं कर पातीं और हमारे शरीर के अंगों को हुक्म देने की उनकी क्षमता में गड़बड़ी आ जाती है. अगर स्ट्रोक का सही समय पर पता न चले और इलाज में देरी हो जाए, तो यह बहुत गंभीर समस्या का कारण बन सकता है, जैसे कि शरीर के किसी हिस्से का काम न करना या फिर जान जा सकती है. इसीलिए, स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने के लिए 'FAST' नामक एक आसान तरीका बताया गया है ताकि तुरंत मदद ली जा सके. आइए जानते हैं 'FAST'क्या है? 

'FAST' फॉर्मूला स्ट्रोक के लक्षणों को जल्दी से पहचानने का एक सरल और प्रभावी तरीका है. इसमें 'F' से चेहरे की असमानता, 'A' से बाहों में कमजोरी, 'S' से बोलचाल में कठिनाई, और 'T' से समय के महत्व को दर्शाया गया है. जब ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. समय रहते इलाज शुरू करने से न केवल स्ट्रोक के गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है, बल्कि किसी भी उम्र के व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है.

F (Face)
चेहरे पर असमानता देखें. क्या एक तरफ का चेहरा लटक रहा है? जब आप चेहरे पर ध्यान देंगे तो पाएं कि एक तरफ का हिस्सा असामान्य रूप से नीचे की ओर झुका हुआ है, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है. यह चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी दिखाता है, जो अक्सर स्ट्रोक के दौरान होती है. ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए.

A (Arms)
जब आप दोनों हाथों को उठाने की कोशिश करें और महसूस करें कि एक हाथ दूसरे हाथ की तुलना में कमजोर या भारी लगता है, तो सतर्क हो जाएं. यह बाहों में असमानता स्ट्रोक का एक आम लक्षण है, जो मांसपेशियों में कमजोरी या लकवे को दर्शाता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

S (Speech)
अगर आपको या आपके आस-पास किसी को बोलते समय शब्दों को स्पष्ट रूप से उच्चारित करने में मुश्किल हो रही है, या बातचीत में भ्रमित या अव्यवस्थित भाषा का उपयोग हो रहा है, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है. बोलचाल में यह कठिनाई स्ट्रोक की तत्काल पहचान का एक महत्वपूर्ण संकेत है. 

T (Time)
जैसे ही चेहरे की असमानता, बाहों में कमजोरी, या बोलचाल में कठिनाई जैसे स्ट्रोक के लक्षण नजर आएं, तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है. इन लक्षणों के दिखते ही बिना कोई देरी किए मेडिकल मदद के लिए संपर्क करें. समय के साथ सजगता और तत्परता स्ट्रोक के गंभीर परिणामों को रोक सकती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सूरज की किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन कारगर या सनब्लॉक, क्या है दोनों में अंतर?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सभी वैक्सीन और कैंसर की दवाओं पर भी अब QR कोड जरूरी, सरकार ने बदले नियम
सभी वैक्सीन और कैंसर की दवाओं पर भी अब QR कोड जरूरी, सरकार ने बदले नियम
Bathroom Tiles Cleaning Tips: बाथरूम की गंदी टाइल्स को चमकाने का कारगर तरीका, ये 10 रुपये की चीज बना देगी काम
बाथरूम की गंदी टाइल्स को चमकाने का कारगर तरीका, ये 10 रुपये की चीज बना देगी काम
Uttarakhand Monsoon Travel: मानसून में 'स्वर्ग' बन जाती हैं उत्तराखंड की ये जगहें, बजट इतना कम कि आज ही कर लेंगे बुकिंग
मानसून में 'स्वर्ग' बन जाती हैं उत्तराखंड की ये जगहें, बजट इतना कम कि आज ही कर लेंगे बुकिंग
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK Protest: पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला; गायकवाड़ भी फ्लॉप
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Embed widget