एक्सप्लोरर

गर्मियों में खीरा-पैक से पाएं निखरी त्वचा

नई दिल्ली: गर्मियां बढ़ती जा रही हैं और ऐसे में चेहरे को चमकदार बनाए रखने के लिए त्वचा में नमी बनाए रखना और उसका पोषण बेहद जरूरी है.

  • घर पर बने खीरे का पैक, टमाटर का रस, हल्दी, बेसन, दही और नींबू के रस से बना फेसपैक आपकी त्वचा में निखार और चमक बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त है.
  • तरबूज फेशियल, खीरा फेशियल, स्ट्रॉबेरी फेशियल और आलू का इस्तेमाल कर फेशियल किया जा सकता है. ये चीजें आपके चेहरे को ताजगी का अहसास देगी और त्वचा को रिजूविनेट करेंगी. इससे गर्मी के मौसम त्वचा को ठंडक महसूस होगा.
  • टमाटर का गूदा और रस त्वचा पर से टैनिंग हटाने में काफी मददगार होता है. यह त्वचा को कोमल, चमकदार बनाने के साथ ही रंग साफ भी करता है. इसे बालों पर भी लगाया जा सकता है, जिससे बालों में चमक आती है और तेज धूप में सुरक्षा प्रदान करता है.
  • त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाए रखने का यह सही समय है, क्योंकि तेज धूप से टैनिंग, दाग-धब्बे पड़ने और झुर्रियां पड़ने जैसी समस्या हो सकती है.
  • एक नींबू को दो हिस्सों में काट लें. आधे हिस्से को सीधे त्वचा पर गोल-गोल घुमाते हुए मलें. ऐसा कम से कम पांच मिनट करें, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. नींबू का रस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा का रंग हल्का करता है.
  • हल्दी और दही का पेस्ट इस्तेमाल भी कर सकते हैं
  • ग्रीन टी का सेवन भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है.
  • गर्म पानी में ग्रीन टी बैग डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर टी बैग को हटा दें और अब इस गर्म हर्बल टी को पीएं. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर से हानकिारक पदार्थो को निकालकर इसे पोषण देता है.
  • महिलाएं त्वचा में निखार लाने के लिए खीरा, बादाम और शहद से बना पैक भी लगा सकती हैं.
  • खीरे का ओवरनाइट फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर के इस्तेमाल से खीरे का रस निकाल लें, अब इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन समान मात्रा में मिलाएं. पेस्ट को न ज्यादा पतला बनाएं न ज्यादा गाढ़ा बनाएं और अब इसे रात में सोने जाने से पहले लगा लीजिए. सुबह में चेहरे को साफ पानी से धुल ले और थपथपाकर सुखा लें. कुछ दिनों में आपको अपने चेहरे के रंग में काफी बदलाव नजर आएगा."
  • एक चुटकी हल्दी, एक चोटा चम्मच दूध पाउडर, दो छोटा चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाएं. इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें.
  • जीरा भी आपके चेहरे की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • काले और सफेद जीरे को समान मात्रा में पीस लें और उसमें दूध या क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद धो लें. इसका ज्यादा असर देखना हो तो इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर लगाएं.
  • गुलाब जल चेहरे की त्वचा को ताजगी देता है.
  • एलोवेरा, खीरा और चंदन से बना फेसपैक टैनिंग को दूर करता है.

नोट: आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget