एक्सप्लोरर

क्या बार-बार सूख जाता है तुलसी का पौधा? आज ही कर लें ये 4 काम, फिर कभी खराब नहीं होगा ये प्लांट

Basil Plant: अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा भी अक्सर सूख जाता है तो आप कुछ उपायों की मदद से इसे सूखने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं वो उपाय क्या हैं?

Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. कुछ लोग रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं और जल चढ़ाते हैं. इस पौधे का सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी तुलसी का पौधा बहुत फायदेमंद माना गया है. इसके पत्तों का सेवन करने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल और किडनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है.

वैसे तो तुलसी का पौधा हर घर में पाया जाता है. लेकिन इसके साथ एक समस्या अक्सर देखी जाती है कि यह पौधा ज्यादा देखभाल मांगता है और सही देखभाल न मिलने पर जल्दी सूखने भी लगता है. अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा भी अक्सर सूख जाता है तो आप कुछ उपायों की मदद से इसे सूखने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं वो उपाय क्या हैं?

ज्यादा पानी न डालें: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग तुलसी के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं. जबकि इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. तुलसी के पौधे में ज्यादा पानी डालने से जड़ों में बैक्टीरिया और फंगस के पनपने का जोखिम पैदा हो जाता है. यही वजह है कि कभी-भी इस पौधे में ज्यादा पानी न डालें. 

सही मिट्टी का इस्तेमाल: जी हां, अगर आप चाहते हैं कि तुलसी का पौधा जल्दी खराब ना हो तो सही मिट्टी का इस्तेमाल करें. इस मिट्टी में किसी तरह की मिलावट नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, गमले में 70 प्रतिशत मिट्टी तो 30 प्रतिशत रेत भी होना चाहिए, क्योंकि सिर्फ मिट्टी से भी काम बन पाना मुश्किल है. 

गोबर का इस्तेमाल: पौधों में गोबर का इस्तेमाल खाद के रूप में किया जाता है. हालांकि कुछ लोग गीले गोबर को ही पौधे में डालकर मिला देते हैं. जबकि यह तरीका सही नहीं है. गोबर को मिलाने का सही तरीका यह है कि आप सबसे पहले गोबर को सूखाकर कड़ा कर लें या बाजार से गोबर का कंडा खरीद लें. फिर इसे पीसकर पाउडर के रूप में गमले की मिट्टी में मिलाएं.

सही गमले का इस्तेमाल: तुलसी का पौधा लगाने के लिए ऐसे गमले का इस्तेमाल करें, जिसके नीचे छेद हो, ताकि पानी पौधे की जड़ में न जमे और छेद के जरिए निकल जाए. 

ये भी पढ़ें: क्या सच में कोई 'शैंपू' बालों का झड़ना रोक सकता है? जानिए इस बारे में क्या है एक्सपर्ट की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Mosquito Bite Reasons: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget