एक्सप्लोरर

Smart Furniture: घर छोटा है तो नो फिक्र, कम जगह घेरने वाले ये स्मार्ट फर्नीचर देंगे एलीगेंट लुक

अगर आपका घर छोटा है और चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप इन फर्नीचर टिप्स की मदद से घर की कम जगह यूज करके ज्यादा फायदा उठा सकते हैं.

Smart Furniture For Small Home: शहरों में अपार्टमेंट और घर छोटे (small home) होते हैं. ऐसे में परेशानी तब आती है जब घर का फर्नीचर चुनना हो क्योंकि कमरे छोटे हैं और फर्नीचर बड़े होते हैं. कई बार तो कमरा सोफा कुर्सी या फिर डाइनिंग टेबल रखने में ही भर जाता है. तो अगर आप भी बड़े शहर में छोटे घर को बिल्कुल खूबसूरत आशियाने की तरह सजाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्मार्ट फर्नीचर के ऐसे टिप्स जो पोर्टेबल फर्नीचर के साथ बढ़ाएंगे आपके घर की खूबसूरती.आपका घर चाहे कितना भी छोटा हो, ये स्मार्ट फर्नीचर हैक्स  (smart Furniture) आपके घर की  हर जरूरत को पूरा करेंगे.

छोटे घरों के लिए स्मार्ट फर्नीचर हैक्स  smart Furniture Hacks for small homes

सोफा कम बेड
आजकल सोफा कम बेड काफी चलन में है. इससे आपके सोफे की जरूरत भी पूरी होगी और जब चाहे इसे बेड बनाकर इस पर सो सकते हैं.

फोल्डिंग डाइनिंग टेबल
अगर डाइनिंग टेबल की जगह नहीं है तो फोल्डिंग डाइनिंग टेबल शानदार ऑप्शन है. इसे जब चाहे मोड़कर बंद कर सकते हैं.

वर्टिकल स्टोरेज या कैबिनेट
अपने घर में वर्टिकल स्पेस को यूज करने के लिए आप वर्टिकल कैबिनेट्स बनवा सकते हैं. लंबे और संकरे स्पेस को ये अच्छी तरह कवर करती हैं. इसमें फ्लोर की जगह कम खर्च होती है और ऊपर तक आप काफी सारा सामान स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

सीलिंग माउंटेड क्लाथलाइन
कपड़े सुखाने के लिए आप ऐसी क्लाथलाइन ला सकते हैं जो छत से लटकती है. जब कपड़े सुखाने हैं तो इसे खोल लीजिए. बाद में आप इसे ऊपर ही बैक कर सकते हैं.

हाइड्रोलिक बेड स्टोरेज
पहले बड़े दीवान और पलंग चलते थे. आजकल दीवान की जगह हाइड्रोलिक बेड स्टोरेज का जमाना है. इसमें मेट्रेस को आप मशीन की मदद से ऊपर उठाकर आराम से चीजों को बैड के नीचे रख सकते हैं.

अवर द डोर ऑर्गेनाइजर
दरवाजे के पीछे डोर ऑर्गेनाइजर बनवा सकते हैं. यहां आप जूते,एसेसरीज, क्लीनिंग अप्लायंस और पेंट्री आइटम रख सकते हैं.

पोर्टेबल लैपटॉप टेबल
घर में पढ़ाई लिखाई के लिए आजकल पोर्टेबल लैपटॉप टेबल आ रहे हैं. ये दीवार पर ही फिक्स हो जाते हैं.

मॉड्यूलर वार्डरोब
बड़ी अलमारियां, उनके दरवाजे काफी झंझट भरा काम है. मॉड्यूलर वार्डरोब बहुत फ्लेक्सिबल होती हैं. इनमें आप स्लाइडिंग डोर लगवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

वॉल माउंटेड फोल्डेबल आयरन बोर्ड
आप दीवार में ही माउंटेड फोल्डेबल आयरन बोर्ड लगवा सकते हैं. जब चाहा काम किया और बाद में फोल्ड करके दीवार से ही ये चिपक जाएगा. ये बिलकुल जगह नहीं घेरता.

रूम डिवाइडर
छोटे घर में आप रूम डिवाइडर यूज कर सकते हैं. ऐसे में आप लिविंग स्पेस और स्टडी रूम को अलग करने के लिए बुकशेल्फ, डेकोरेटिव स्क्रीन को यूज कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget