एक्सप्लोरर

2024 में गूगल पर जमकर ढूंढे गए ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, देखें लिस्ट में क्या आपकी पसंद भी है शामिल?

इस साल देश और विदेश की कई डेस्टिनेशंस गूगल पर खूब सर्च किए गए. गूगल ने इसकी पूरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में टॉप पर अजरबैजान है. भारत में मनाली और कश्मीर जैसी जगहें टूरिस्ट्स की फेवरेट रहीं.

Best Tourist Destination in 2024 : पुराना साल जाने वाला है और नए साल का ग्रांड वेलकम करने दुनिया तैयार है. घूमने-फिरने के शौकीन साल की शुरुआत में किसी खास डेस्टिनेशन पर जाकर न्यू ईयर (New Year) सेलिब्रेट करते हैं. अगर आप भी नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको उन जगहों के बारें में जरूर जानना चाहिए, जिसे इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. हर साल की तरह गूगल (Google) ने इस बार भी उन डेस्टिनेशन के बारे में बताया है, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया है. इन टूरिस्ट स्पॉट पर जाकर आप अपनी छुट्टियां एंजॉय और एक्सप्लोर कर सकते है. 

सबसे ज्यादा सर्च विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस

1. अजरबैजान (Azerbaijan)

इस लिस्ट का पहला नाम अजरबैजान है, जिसे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया. समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनोखी परंपरा और आधुनिकता के लिए जाना जाने वाली ये जगह यूरोप और एशिया के बीच बसी है. इसका बड़ा हिस्सा कैस्पियन सागर से घिरा है. यहां घूमने आने वाले समुद्र तट, वाटर स्पोर्ट्स और रिसॉर्ट्स को एंजॉय करते हैं. कई प्राचीन किलों और ऐतिहासिक जगहें अजरबैजान को टूरिस्ट्स का फेवरेट बनाती हैं.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ जाता है यूरिक एसिड का लेवल, इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें कंट्रोल

2. बाली (Bali)

इस साल गूगल पर दूसरी सबसे ज्यादा सर्च होने वाली जगह बाली रही. बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशंस में से एक बाली घूमने हर साल बड़ी संख्या में भारतीय जाते हैं. यहां की स्थानीय कला, शिल्प और हैंडमेड प्रोडक्ट्स खास आकर्षण का केंद्र हैं. ये जगह काफी सस्ती मानी जाती है. होटल, खाना और आने-जाने का खर्च ज्यादा नहीं होता है. बाली को लोग 'गॉड्स आइलैंड' नाम से भी जानते हैं.  बाली में घूमने के लिए एक नहीं कई चीजें हैं.

3. कजाकिस्तान (Kazakhstan)

यूरेशिया का कजाकिस्तान भी इस साल गूगल के टॉप सर्च में रहा. यहां जाना हर किसी के लिए यादगार बन जाता है. अनोखी संस्कृति के लिए फेमस इस जगह की डुम्ब्रा संगीत और लोकनृत्य सांस्कृतिक धरोहर खूब चर्चा में रहते हैं. यहां का कजाख रेगिस्तान और अली कॉल झील देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. लोकल ट्रैकिंग, कैम्पिंग और कई एडवेंचरस एक्टिविटीज इस जगह को और भी खास बनाते हैं. अगर आप इस जगह जाएं तो घुड़सवारी करना और घोड़ा युद्ध देखना न भूलें.

4. जॉर्जिया (Georgia)

पूर्वी यूरोप में बसा जॉर्जिया बेहद खूबसूरत है. यह दुनियाभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए फेमस है. इस साल गूगल पर इसे खूब सर्च किया गया. ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और स्कीइंग के शौकीनों के लिए ये जगह सबसे खास है. यहां के काकेशस पर्वत की खूबसूरती देखते ही बनती है. बाकी यूरोपियो देशों की तुलना में ये जगह टूरिस्ट्स के लिए सस्ती मानी जाती है.

5. मलेशिया (Malaysia)

2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च डेस्टिनेशंस में मलेशिया भी शामिल है. मलेशिया बजट-फ्रेंडली देश माना जाता है. भारतीय पर्यटकों के बीच ये जगह काफी पॉपुलर है. ये डेस्टिनेशन बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है. बार और क्लब यहां टूरिस्ट्स की पसंद हैं. 

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

भारत की ये जगहें सबसे ज्यादा सर्च हुईं

1. हिमाचल प्रदेश का मनाली (Manali) बेहद खूबसूरत है. यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं. यहां का माल रोड और रोहतांग वैली सबसे फेमस स्पॉट्स हैं.

2. राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर टूरिस्ट्स के बीच खूब चर्चा में रहा. यहां का आमेर फोर्ट, हवा महल और लोकल मार्केट टूरिस्ट्स की पसंद हैं.

3. यूपी का अयोध्या,श्रीराम जन्मभूमि की वजह से इस साल चर्चा में रहा. यह शहर देश के प्रमुख तीर्थ स्थान में आता है. राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आए.

4. कश्मीर की खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता टूरिस्ट्स को खींच लाती है. गुलमर्ग में हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स पहुंचते हैं.

5. साउथ गोवा का शांत वातावरण और साफ समुद्र तट टूरिस्ट्स को खूब पसंद आता है. यहां के रिसॉर्ट्स काफी शानदार हैं. न्यू ईयर पर यहां हॉलीडे मनाने बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Time Air Travel Tips: पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget