एक्सप्लोरर

ट्रेकिंग से लेकर रिसॉर्ट तक, क्यों भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बना नेपाल

Indian Tourists Visit in Nepal: नेपाल अब भारतीय सैलानियों के लिए ट्रेकिंग से आगे बढ़कर लग्जरी रिसॉर्ट्स, एवेंचर और वेडिंग के लिए पसंदीदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बन गया है.

Indian Tourists Visit in Nepal: कभी सिर्फ ट्रेकर्स की पसंद माने जाने वाला नेपाल, आज भारतीय सैलानियों के लिए एक नया 'लक्सरी एडवेंचर डेस्टिनेशन' बनकर उभर रहा है. हिमालय की गोद में बसा यह देश अब सिर्फ धार्मिक या रोमांचकारी यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि आरामदायक रिसॉर्ट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग और 'सॉफ्ट एडवेंचर' जैसे अनुभवों का आदान-प्रदान स्थल बन गया है. दिलचस्प बात ये है कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों के लोग खासतौर पर अब नेपाल को अपनी छुट्टियों की लिस्ट में टॉप पर रख रहे हैं और इसके पीछे कई खास वजह है. आइए जानें, क्यों नेपाल बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन.

बता दें, जनवरी से मई 2025 के बीच नेपाल की यात्रा करने वाले पर्यटकों में भारतीय सैलानियों की संख्या सबसे अधिक रही है. कुल 5.01 लाख पर्यटकों में से 1.15 लाख यानी लगभग 23 प्रतिशत पर्यटक भारत से नेपाल पहुंचे हैं. इससे पहले साल 2024 में भी भारत नेपाल के लिए सबसे बड़ा टूरिज़्म मार्केट बना रहा, जब पूरे साल में कुल 11.47 लाख पर्यटक नेपाल पहुंचे, जिनमें से 3.17 लाख भारतीय थे. यह आंकड़ा 2023 की तुलना में सबसे ज्यादा था. 

ये भी पढ़े- फैमिली और पार्टनर नहीं, इनके साथ ट्रैवल करना पसंद कर रहे हैं लोग- लगातार बढ़ रहा है ट्रेंड

सुकून और शांति के लिए जा रहे नेपाल 

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, यह वृद्धि विशेष रूप से भारतीय सैलानियों में बढ़ती 'ट्रैवल' और 'एडवेंचर' की मांग की वजह से है. महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के पर्यटक अब नेपाल में कुछ घंटे की ट्रेकिंग के बाद रिसॉर्ट्स में रुक कर हिमालय की वादियों का सुकून लेना पसंद कर रहे हैं. ऐसे ही एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन का नाम है,  धम्पुस, जहां से अन्नपूर्णा पर्वतमाला का नजारा देखने को मिलता है. 

नेपाल के लग्जरी होटल लोगों को पसंद आ रहे 

इस बदलाव के पीछे नेपाल में लग्जरी होटलों की बढ़ती संख्या भी एक बड़ा कारण है. नेपाल सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच देशभर में होटल की संख्या में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं नॉन-स्टार होटलों में 10.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकप्रिय

नेपाल केवल घूमने-फिरने तक ही नहीं, अब भारतीयों और प्रवासी भारतीयों के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी लोकप्रिय हो रहा है. विशेषकर भारत की सीमा से सटे शहर जैसे बीरगंज, नेपालगंज  झापा, इन जगहों पर शादी और पारिवारिक आयोजनों के लिए तेजी से फेवरेट बनते जा रहे हैं. इन स्थानों की लोकप्रियता के पीछे एक तरफ भारत से बढ़िया कनेक्टिविटी है, तो दूसरी ओर लग्जरी होटल्स और रिसॉर्ट्स की बढ़ती उपलब्धता है. 

ये भी पढ़ें - पूरी दुनिया में कुल कितने हिंदू रहते हैं, यह आंकड़ा ईसाइयों की आबादी से कितना कम? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget