एक्सप्लोरर

क्यों हर कर्मचारी को लेना चाहिए Wellness Vacations? शरीर को होते हैं ये 4 फायदे

यह बात सच है कि घूमने या यात्रा करने से मन खुश रहता है और काफी हद तक दिमागी चिंताएं और तनाव भी दूर हो जाता है. मन को तनावमुक्त रखने के मकसद से की गई यात्रा को ही 'वेलनेस ट्रैवल' कहा जाता है.

Wellness Vacations: शरीर, आत्मा और मन को प्रसन्न रखने के लिए ट्रैवलिंग सबसे अच्छी मेडिसिन मानी जाती है. घर पर ज्यादा दिनों तक रुकने से और ऑफिस में पड़ने वाले दबाव की वजह से कई बार दिमाग बहुत अशांत हो जाता है. स्ट्रेस बढ़ने लगता है. छोटी से छोटी बात पर भी गुस्सा निकलने लगता है. जब भी मन उदास होता है तो लोग सलाह देते हैं कि कुछ वक्त के लिए कहीं घूम आओ, ताकि मन हल्का हो जाए.

यह बात सच है कि घूमने या यात्रा करने से मन खुश रहता है और काफी हद तक दिमागी चिंताएं और तनाव भी दूर हो जाता है. मन को तनावमुक्त रखने के मकसद से की गई यात्रा को ही 'वेलनेस ट्रैवल' कहा जाता है. इस यात्रा का उद्देश्य फिजिकल, मेंटल और इमोशनल हेल्थ में सुधार करना होता है. 

वेलनेस ट्रैवल में योग और मेडिटेशन रिट्रीट, फिटनेस वेकेशन और एडवेंचर ट्रैवल सहित स्पा वेकेशन जैसी एक्टिविटीज़ शामिल हो सकती हैं. इनमें फिजिकल एक्टिविटीज़ भी शामिल हैं. वेलनेस ट्रैवल का उद्देश्य खुद को तरोताजा महसूस कराना होता है. बिज़ी रूटीन की वजह से हम कई बार बोर हो जाते हैं और थक जाते हैं. ऐसे में शरीर की बैटरी को रिचार्ज करने की जरूरत होती है. वेलनेस ट्रैवल आपके शरीर, मन और आत्मा को सुकून ही नहीं देती, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं, जैसे- तनाव का कम होना, दिमाग की अशांति का दूर होना, बेहतर हेल्थ होना आदि. आइए जानते हैं कि वेलनेस ट्रैवल के क्या फायदे होते हैं. 

1. वेलनेस ट्रैवल तनाव को दूर करने में मददगार है. रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी न किसी बात को लेकर हर किसी को तनाव हो जाता है. इसको दूर करने के लिए वेलनेस ट्रैवल का सहारा लिया जा सकता है. ये तनाव के स्तर को कम करने का काम करता है. लंबी वॉक या तैराकी जैसी बाहरी गतिविधियों में शामिल होने से भी शांति मिल सकती है और तनाव कम हो सकता है. 

2. कई वेलनेस ट्रैवल ऑप्शन्स में योग, लॉन्ग वॉक और फिटनेस क्लासेस जैसी फिजिकल एक्टिविटीज़ शामिल होती हैं, जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. पहाड़ी घास के मैदानों में एक छोटा सा हॉलिडे भी आपकी फिजिकल एक्टिविटीज़ को काफी हद तक बढ़ाने का काम कर सकता है.

3. मेडिटेशन और योग जैसी एक्टिविटीज़ में शामिल होने से चिंता और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि किसी जगह का माहौल और हवा मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करती है. 
 
4. एक नए वातावरण में जाने से नींद के पैटर्न में भी सुधार होता है. इससे व्यक्ति ज्यादा तरोताजा और एक्टिव महसूस करता है. वेलनेस ट्रैवल बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है. लॉन्ग वॉक या तैराकी जैसी एक्टिविटीज़ में शामिल होने से भी शरीर को थकाने में मदद मिल सकती है, जिससे नींद अच्छी आएगी.

ये भी पढ़ें: Cauliflower Side Effects: टेस्टी तो लगती है फूलगोभी की सब्जी, मगर ज्यादा खाने से शरीर पर पड़ेंगे ये 4 बुरे प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget