एक्सप्लोरर

Travel Tips : प्रकृति से है प्यार और इतिहास में है दिलचस्पी तो ये जगहें आपको जरूर पसंद आएंगी

Travel Tips : प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक इमारतों से लगाव है तो कुछ जगहें आपको जरूर घूमनी चाहिएं. इन जगहों पर जाना रोमांचक रहेगा. यहां आकर आप कई पलों को खुशनुमा बना सकेंगे.

Places With Natural Beauty : कहा जाता है कि भारत में थोड़ी-थोड़ी दूरी के बाद ही पानी, बोली और नजारे सब बदल जाते हैं. यहां मौसम के भी अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं. इसीलिए घूमने-फिरने के शौकीन लोग भारत के सभी कोनों की सैर करना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें प्राकृतिक नज़ारे और ऐतिहासिक इमारतों सभी को देखने का आनंद मिले और वे इनके बारे में जान सकें. अगर आपको भी भारत की ऐतिहासिक इमारतों और नैचुरल खूबसूरती का आनंद लेना है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जहां आपकी तलाश पूरी होगी.....
 
1. मेघालय का शिलांग
 
मेघालय के शिलांग में प्राकृतिक नज़ारों की खूबसूरती कोने-कोने में समाई हुई है. अक्सर यहां के नज़ारों की तुलना स्कॉटलैंड से भी की जाती है. यहां की झीलों, पहाड़ियों, म्यूज़ियम, कैफ़े में सुकून और मौज-मस्ती भरे पल बिताए जा सकते हैं. सितंबर से लेकर मई के बीच यहां का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है.
 
2. कोलकाता
 
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (kolkata) में विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, कालीघाट, इंडियन म्यूजियम, ईडन गार्डन्स, और बेलूर मठ जैसी जगहें आपकी ट्रिप का पूरा समय और पैसा वसूल करा देती हैं. कोलकाता की दुर्गा पूजा के चर्चे देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं. यहां अक्टूबर से फरवरी के बीच में ज़रूर आना चाहिए.
 
3. सिक्किम
 
देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा सिक्किम पूरे साल ठंडी हवाओं और बर्फ से घिरा रहता है. यहां आपको राफ्टिंग से लेकर याक राइडिंग, केबल कार राइडिंग, कैंपिंग, और माउंटेन बाइकिंग जैसी रोमांचक चीज़ें करने का मौका मिल सकता है.
 
4. गोवा
 
गोवा (goa) का नाम सुनते ही दिमाग में बीच, नाइटलाइफ़, चर्च, शॉपिंग वगैरह आने लगते हैं. यहां आपको हर तरह के रोमांच को महसूस करने का मौका मिल सकता है.
 
5.  राजस्थान
 
राजस्थान (rajasthan) के हर राज्य, हर जिले में आपको ऐतिहासिक इमारतों और बेहतरीन नज़ारों का अद्भुत संगम मिलेगा. यहां उदयपुर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर, और जयपुर सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट्स हैं. आप यहां ऐतिहासिक इमारतों की निहारने के साथ-साथ गंगौर फेस्टिवल, एलिफेंट फेस्टिवल, और पुष्कर मेले का आनंद ले सकते हैं. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
पंजाब के सामने धरे रह गए SRH के 'धुरंधर', आसानी से चेज कर दिए 220, श्रेयस अय्यर ने लूटी महफिल
पंजाब के सामने धरे रह गए SRH के 'धुरंधर', आसानी से चेज कर दिए 220, श्रेयस अय्यर ने लूटी महफिल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
पंजाब के सामने धरे रह गए SRH के 'धुरंधर', आसानी से चेज कर दिए 220, श्रेयस अय्यर ने लूटी महफिल
पंजाब के सामने धरे रह गए SRH के 'धुरंधर', आसानी से चेज कर दिए 220, श्रेयस अय्यर ने लूटी महफिल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
Embed widget