एक्सप्लोरर

Unique Museum: गुरुग्राम गए और म्यूजियम नहीं देखा तो क्या देखा, इतिहास के झरोखे में दिखेगी संस्कृति की झलक

Museum in Gurugram: अगर आप गुरुग्राम में हैं, मॉल में शॉपिंग कर रहे हैं और घूम रहे हैं तो यहां के म्यूजियम भी जरूर जाएं. ये म्यूजियम काफी पॉपुलर हैं और इतिहास, संस्कृति की झलक पेश करते हैं.

Travel Advice: अगर आप गुरुग्राम (Gurugram) जा रहे हैं तो मॉल और शॉपिंग के अलावा भी यहां बहुत कुछ है. बेहतरीन मॉल्स या नाइट लाइफ को एंजॉय करना शानदार ख्याल है लेकिन आपको बता दें कि ये  आईटी हब अपने म्यूजियम को लेकर भी काफी फेमस है. यहां के कई म्यूजियम काफी पॉपुलर हैं. अगर आप गुरुग्राम में हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो मॉल के साथ ही म्यूजियम जरूर देखने जाएं. ये म्यूजियम इतिहास के झरोखों से संस्कृति और देश की विरासत को दिखाते हैं. आइए जानते हैं गुरुग्राम के शानदार म्यूजियम के बारें में..
 
हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम
यह बेहद ही अलग तरह का म्यूजियम है. 90,000 वर्ग फुट में फैला यह म्यूजियम चार मंजिला है. इसमें विंटेज और क्लासिक कारों के साथ दोपहिया वाहनों, बसों और एयरक्राफ्ट मॉडल देखने को मिलते हैं. पुराने ऑटोमोबाइल फोटोग्राफ, पोस्टकार्ड, टिकटों, मैप और दुर्लभ किताबों का कलेक्शन आपको खूब लुभाएगा.
 
म्यूजियो कैमरा म्यूजियम 
गुरुग्राम के सबसे बेहतरीन और अनोखे म्यूजियम में से एक म्यूजियो कैमरा म्यूजियम. इसे भारत की फोटोग्राफिक विरासत को प्रिजर्व करने के उद्देश्य से बनाया गया है. यहां रेयरेस्ट विंटेज कैमरों से खूबसूरत तस्वीरों तक का कलेक्शन है. अगर आपकी फोटोग्राफी में दिलचस्पी है तो यह म्यूजियम आपको काफी कुछ दिखाएगा. म्यूजियम में 1000 से ज्यादा एनालॉग कैमरों का कलेक्शन है.
 
संस्कृति म्यूजियम 
संस्कृति केंद्र कॉम्पलेक्स में स्थित संस्कृति म्यूजियम अपने आप में बेहद खास है. यहां एक साथ तीन संग्रहालय हैं. म्यूजियम ऑफ एवरीडे आर्ट, म्यूजियम ऑफ इंडियन टेराकोटा और म्यूजियम ऑफ टेक्सटाइल. इन म्यूजियम के जरिए आप भारत में विभिन्न संस्कृतियों के शिल्प कौशल को बारीकी से समझ सकते हैं. म्यूजियम ऑफ एवरीडे आर्ट भारत की ग्रामीण और शहरी लाइफ को दिखाता है. यहां जानवर, इंसान और देवताओं की मूतियां, मिट्टी के बर्तन और टेराकोटा से बनी अन्य वस्तुएं म्यूजियम ऑफ इंडियन टेराकोटा में देखने को मिल जाएंगी. म्यूजियम ऑफ टेक्सटाइल भारतीय राज्यों की समृद्ध कपड़ा विरासत को सहेजे हुए है.
 
लोक और जनजातीय कला म्यूजियम
पारंपरिक कला में इंट्रेस्ट है तो गुरुग्राम के म्यूजियम ऑफ फॉक एंड ट्राइबल आर्ट जरूर जाना चाहिए. केसी आर्यन ने इस म्यूजियम की स्थापना की है. इसमें भारत के लोक और आदिवासी समुदायों की उपेक्षित कला को सहेजकर रखा गया है. यहां भारत के विभिन्न क्षेत्रों के स्वदेशी समुदायों से संबंधित चांदी के गहने, पांडुलिपियां, पेंटिंग, धातु और लकड़ी के शिल्प, लाख के बर्तन और अन्य कला वस्तुएं देखने को मिल जाएंगी. कला जो अब विलुप्त हो गई हैं, उन्हें भी यहां प्रदर्शित किया गया है. यहां आकर आप भारत की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होंगे.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
T20 World Cup Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget