एक्सप्लोरर

Short Trip: बस 1 दिन की है छुट्टी तो घूम आएं देश की राजधानी दिल्ली, इन जगहों को देखकर हो जाएगा फुल पैसा वसूल

Places To Visit In Old Delhi: छोटे वेकेशन पर जाना चाहते हैं या वन डे ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं. पुरानी दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है.

Delhi Visit : फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में लोग अपनी छुट्टियों को भरपूर एंजॉय करना चाहते हैं. कुछ लोग तो ऐसे में बाहर जाने की योजना बनाते हैं तो कुछ लोगों को घर पर ही रहकर अपनी तरह से एंजॉय करना पसंद होता है. ऐसे में कुछ लोग दूर किसी खूबसूरत जगह की सेर करना पसंद करते हैं तो कुछ घर के आसपास में ही रहकर छुट्टियों का लुत्फ लेना चाहते हैं. अगर आप किसी छोटे वेकेशन जाना चाहते हैं या वन डे ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं. पुरानी दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है. आज हम आपको पुरानी दिल्ली की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे है.
 
चांदनी चौंक
इतिहास की माने तो चांदनी चौक (Chandani Chouk) मुगलकाल से ही बेहद लोकप्रिय रहा है. पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पीछे चांदनी चौक है. यहां आप जी भरके शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही यहां खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए भी बहुत कुछ खास है. चांदनी चौक की परांठे वाली गली के बारे में तो आपने सुना ही होगा. 
 
लाल किला
लाला किला अपनी एक अलग पहचान रखता है. कहा भी जाता है कि आप दिल्ली में हों और लाल किला नहीं देखा तो क्या देखा. यहां की सुबह बेहद खूबसूरत होती है. यह वक्त लाल किला घूमने के लिए सबसे सही माना जाता है. इस समय यहां भीड़ और गर्मी दोनों ही कम रहती है.
 
जामा मस्जिद
जामा मस्जिद इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र स्थान माना जाता है. यहां से पुरानी दिल्ली का दीदार किया जा सकता है. दिल्ली का प्रसिद्ध मीना बाजार इसके पास ही लगता है. 
 
दरियागंज 
किताबों के शौकीनों के लिए हैं खास है दरियागंज.
जामा मस्जिद के आगे ही दरियागंज है. आपको बता दें कि दरियागंज में दिल्ली का सबसे बड़ा किताब बाजार लगता है. अगर आप भी किताबों से प्यार करते हैं तो दरियागंज जाना न भूलें.  
 
करीम होटल
करीम होटल का खाना बहुत ही मशहूर है. यहां आने वाले लोगों मुगलकालीन स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे चिकन बिरयानी, हैदराबादी बिरयानी, कबाब, तंदूरी चिकन का स्वाद चखने को मिलता है. रविवार को बड़ी तादात में लोग पुरानी दिल्ली घूमने आते हैं.
 
शीश गंज साहिब गुरुद्वारा
 शीश गंज साहिब गुरुद्वारा दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों में से एक है. यह गुरुद्वारा बहुत ही खूबसूरत है. साथ ही यहां आप लंगर भी ग्रहण कर सकते हैं. यहां रोजाना लंगर की व्यवस्था की जाती है. 
 
जैन मंदिर
जैन मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. यहां श्री दिगंबर जैन की प्रतिमा विराजमान है. लाल किला के सामने मौजूद है. इसे लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. जैन धर्म के अनुयायी समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Time Air Travel Tips: पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget