एक्सप्लोरर

करोल बाग मार्केट में खाना न भूलें ये चीजें, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, रेट भी कम

आप भी खाने के शौकिंन हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैरोल बाग में खाने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं. यहां आपको घूमने के स्थानों के साथ-साथ कई खाने पीने के भी फेमस स्थान मिलेंगे.

दिल्ली अपनी अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. यहां हर चीज अपने आप में खास है लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं. यहां आपको घूमने के स्थानों के साथ-साथ कई खाने पीने के भी फेमस स्थान मिलेंगे, जो सालों से पसंद किए जा रहे हैं. तो आप भी खाने के शौकिंन हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैरोल बाग में खाने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं.

चिकन टिक्का-सीख कबाब जरूर करें ट्राई

यहां सिर्फ शाकाहारी ही नहीं आपको मांसाहारी आइटम भी मिलेंगे, लेकिन यहां के मांसाहारी आइटमों में मछली और तंदूरी डिशेज सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं. यहां की डिशों की कोई तुलना नहीं है, इन डिशेज का लोग स्वाद लेने के लिए लाइन लगाते हैं. अगर आप यहां जाते हैं तो निश्चित रूप से चिकन टिक्का, सीख कबाब, अंडे के पकोड़े खाएं. 

आर्ट ऑफ स्पाइस 

कैरोल बाग में आपको बहुत सारे स्थानों पर अनेक स्वादिष्ट भोजन मिलेगा, लेकिन अगर आप कुछ चाइनीज खाना चाहते हैं या कुछ अलग चखना चाहते हैं तो निश्चित रूप से आर्ट ऑफ स्पाइस में जाएं. चाहे वह क्लासिक तवा रोल्स हों या तंदूरी डिशेज आप जरूर एक बार स्वाद चखे. ये डिशेज न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पैसे में भी कम होता है. आप यहां बैठकर अपना पसंदीदा व्यंजन आर्डर कर सकते हैं. 

ओम कॉर्नर 

इस होटल में आपको भारतीय पारंपरिक व्यंजन मिलेंगे. यहां पर बेस्ट डिश में से एक दाल मखनी है, अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार जरूर ऑर्डर करें. इसके साथ आप लच्छा पराठा या नान भी आर्डर कर सकते हैं. इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा कि आप बार-बार ऑर्डर करेंगे. ओम कॉर्नर के छोले भटूरे काफी फेमस है. लोगों की यहां भीड़ हमेशा रहती है. यहां पर आपको पनीर भटूरे भी मिलेंगे. छोले भटूरे को प्याज, अमला पिकल और हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है, जो खाने का स्वाद और बढ़ा देता है. ओम कॉर्नर पर छोले भटूरे की कीमत 120 रुपये है.

कुल्फी,फालूदा 

खाने के बाद अगर आपको भी कुछ मीठा खाना पसंद है तो आप रोशन की कुल्फी खाने चले जाएं. हम आपको बताते हैं कि रोशन की कुल्फी कैरोल बाग की प्रसिद्ध जगहों में से एक है, अगर आप कुल्फी या रबड़ी फालूदा के शौकीन हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं. यहां पर आपको सिर्फ कुल्फी ही नहीं, बल्कि कुछ स्वादिष्ट स्ट्रीट स्नैक्स भी मिलेंगे, जैसे टिक्की, छोले भटूरे आदि. अगर आप दोपहर में जाएं, तो मलाई लस्सी पीएं. इसके बाद कुल्फी या फालूदा भी ट्राई करें.

ये भी पढ़ें : Summer Vacation: अरुणाचल प्रदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? जाने से पहले जान लें बेस्ट जगहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget