एक्सप्लोरर

Covid-19: इन 6 देशों में 'कोरोना' से मच रहा हाहाकार, भूलकर भी न बनाएं घूमने का प्लान

कोरोना के इस समय में अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और तो उन देशों में कोरोना की स्थिति क्या है, यह भी जरूर जान लें.

Corona Pandemic: 3 साल से कोरोना महामारी ने जीना मुहाल कर रखा है. जब हम यह सोचने लग जाते हैं कि अब कोरोना चला गया है तभी एक नया वेरिएंट सीना चौड़ा किए चला आता है. हालांकि अभी कोरोना की भयंकर वापसी चीन में हुई है और ऐसी वापसी हुई है कि दुनिया के कई देशों में समाप्ति की राह पर चल चुका यह वायरस फिर उल्टे कदम वापस लौट आया है. कई देशों की सरकारों ने एक बार फिर मास्क को जरूरी कर दिया है. वहीं भारत की बात करें तो भारत में कोरोना का प्रकोप भले ही बाकी कुछ देशों की तरह भयावह नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश में मची तबाही से डर जरूर पैदा हो गया है. लिहाजा भारत सरकार ने भी कोरोना को लेकर तरह-तरह के सेफ्टी मेजर्स लेना शुरू कर दिया है. 

कोरोना के इस समय में अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और तो उन देशों में कोरोना की स्थिति क्या है, यह भी जरूर जान लें. हम यहां कुछ ऐसे देशों का जिक्र करने जा रहे हैं, जहां कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. तो अगर आप इन देशों में जाने का मन बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. 

चीन 

चीन में इन दिनों कोरोना ने भयंकर तबाही मचा रखी है. कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव यहां के बुजुर्गों पर पड़ रहा है. चीन वही देश है, जहां सबसे पहले कोरोना का केस पाया गया था. हालांकि चीन ने कुछ वक्त के बाद कोरोना को कंट्रोल कर लिया था. लेकिन वहां की सरकार की 'जीरो कोविड पॉलिसी' के खिलाफ हाल फिलहाल में लोगों का गुस्सा भड़क गया था, जिसके बाद सरकार को अपनी ये पॉलिसी वापस लेनी पड़ी. और इस फैसले के कुछ ही समय के बाद चीन में कोरोना ने तबाही मचाना शुरू कर दिया. अभी वहां बहुत बुरे हालात हैं, इसलिए अगर आप किसी भी तरह चीन जाने की योजना बना रहे हैं तो इसे तत्काल रद्द कर दें. 

जापान

कोविड-19 महामारी से जापान भी बेहाल हो गया है. जापान में रोजाना कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि जनवरी में यहां और ज्यादा बुरे हालात पैदा हो सकते हैं. जापान में दिसंबर की शुरुआत से ही मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. लोग घर में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं. इसलिए अगर आप जापान जाने की सोच रहे हैं तो ठहर जाएं.

अमेरिका 

कोरोना की मार झेलने वालों में अमेरिका भी शुमार है, जहां की जनता को बहुत पहले ही 'मास्क फ्री' कर दिया गया था. अमेरिका में भी तेजी से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 28 दिनों में 15 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और बुरे हालात देखने को मिल सकते हैं. अगर आप अमेरिका जाने की प्लानिंग में हैं या जाने वाले हैं तो एक बार अपने फैसले पर विचार कर लें, क्योंकि यह खतरनाक साबित हो सकता है.

ब्राजील 

ब्राजील में भी बीते कई दिनों से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि अभी यह मालू नहीं चल सका है कि मामलों में बढ़ोतरी का कारण ओमिक्रान का सब-वेरिएंट BF.7 है या कुछ और. अगर आप ब्राजील जा रहे हैं या जाने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने फैसले पर विचार जरूर कर लें.

जर्मनी

इन देशों की तरह ही जर्मनी में भी कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से जर्मनी में रोजाना 40 हजार से ज्यादा केस देखे जा रहे हैं, इसलिए इस देश का रुख करने से पहले भी अच्छी तरह सोच और विचार कर लें, क्योंकि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है.

दक्षिण कोरिया 

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. रोजाना 60 हजार से ज्यादा कोविड मरीज सामने आ रहे हैं, जो चिंता की बात है. इसलिए आप इस देश का रुख करने से भी बचें. 

ये भी पढ़ें: Dream Interpretation: सपने में मुस्कुराता हुआ दिखे प्रेमी तो हो सकते हैं ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
Bihar Heli Tourism: बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया ₹50,000 के पार!
jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया ₹50,000 के पार!

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget