एक्सप्लोरर

ज्यादातर भारतीय नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान, मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन का सामने आया चौंकाने आने वाला खुलासा

लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल और ओवर वर्कलोड प्रेशर की वजह से मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा है.इस बीच एक मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन की रिपोर्ट में सभी को सकते में डाल दिया है.

Sleeping Problem: फिजिकल एंड मेंटली फिट रहने के लिए नींद अच्छी आना बेहद जरूरी है. नींद ना आने की समस्या कई तरह की बीमारियों का कारण बनती है.कई तरह की बीमारियां आपके शरीर को घेर लेती है अगर आप समय से सोते और उठते नहीं है. इस बीच भारत की टेली मानस मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस हेल्पलाइन में मिली शिकायतों में नींद ना आने की समस्या सबसे ऊपर है. यानी ज्यादातर भारतीय रात में नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं. 

क्या कहती है रिपोर्ट 

आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 में टेली मानस मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन की शुरुआत की गई थी. इस हेल्पलाइन में देश भर के 3.5 लाख से अधिक भारतीयों के कॉल आए हैं. हाल ही में 10 अक्टूबर को सरकार ने टेली  मानस पर रिपोर्ट का आकलन किया जिसमें सामने आया कि नींद ना आने की समस्या से ज्यादा प्रतिशत लोग परेशान हैं. वहीं मनोदशा का उदास होने से 14 प्रतिशत, तनाव से 11% और चिंता से 4% लोग परेशान है.

रिपोर्ट यह भी बताती है कि कुल शिकायतों में से कम से कम तीन प्रतिशत लोग आत्महत्या संबंधित मामलों से जूझ रहे हैं. हालांकि नींद ना आने की समस्या में शिकायत तो टॉप पर है. आपको बता दें कि टेली मानस मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन पर अधिकांश कॉल पुरुषों के पहुंचे जो 56 प्रतिशत है और 18 से 45 वर्ष की उम्र के 72% लोगों ने कॉल किया.

यह भी पढ़ें :न डाइटिंग न जिम, 10,000 स्टेप्स चलकर कुछ ही दिनों में हो सकते हैं स्लिम ट्रिप, जानें ये कितना सच

क्यों डिस्टर्ब होती है नींद  

बदलते वक्त के साथ लोगों में अवसाद, चिंता और तनाव बढ़ा है जिसके चलते लोगों में नींद ना आने की परेशानी बढ़ी है. इसके साथ साथ असंतुलित लाइफस्टाइल, देर रात तक मोबाइल या टीवी देखना और काम के अनियमित घंटों ने भी नींद में अच्छा खासा खलल डाला है. इसी का नतीजा है कि अधिकतर लोग पूरी नींद ना आने या नींद की कमी की शिकायत करते रहते हैं.

किस उम्र में कितने घंटे की नींद जरूरी 

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि 16 साल से 17 साल तक के बच्चों को दिन में कम के कम 13 घंटे सोना चाहिए. वहीं 20 से 55 साल के लोगों को एक दिन में कम से कम 7 घंटे जरूर सोना चाहिए. अगर आप पचास साल के ज्यादा की उम्र के हैं तो आपको 6 घंटे सोना चाहिए. देखा जाए तो नींद दिन भर के काम के बाद आपके शरीर को आराम देती है. ये एक स्पा की तरह है जो शरीर को रिफॉर्म करने के साथ साथ अगले दिन के लिए भरपूर एनर्जी भी देती है. इससे कार्यक्षमता और दिमागी विकास होता है. सोते समय दिमाग में जो कैमिकल प्रोसेस होती है, उससे दिमागी क्षमता बढ़ती है और बढ़ती उम्र के नकारात्मक प्रभाव को रोकने में मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें:ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

नींद की कमी से क्या होता है  

नींद की कमी ना केवल आपको कई बीमारियों के रिस्क में डाल देती है बल्कि इससे बुढापा भी जल्दी आता है और आपके जीवन के घंटे भी कम हो जाते हैं. नींद पूरी नहीं लेने वाले लोगों की बॉडी के सभी अंग सही से काम नहीं कर पाते, चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने लगती है और मानसिक तनाव के साथ साथ काम करने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है.

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि नींद की कमी से मानसिक रोगों के साथ साथ, कैंसर, ब्रेन स्ट्रोक, ह्रदय संबंधी बीमारी और यहां तक कि डायबिटीज होने का भी खतरा बढ़ जाता है.नींद का साइकिल बिगड़ने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है और व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
Glass Cleaning Hacks: अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
Friendship Boundaries: जिगरी दोस्त से भी कभी शेयर न करें ये 5 बातें, वरना बर्बाद हो सकती है पर्सनल लाइफ
जिगरी दोस्त से भी कभी शेयर न करें ये 5 बातें, वरना बर्बाद हो सकती है पर्सनल लाइफ

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
Embed widget