एक्सप्लोरर

World Tourism Day 2021: आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड टूरिज्म डे, जानिए इसका इतिहास और इस साल की थीम

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organization)की स्थापना आज के दिन साल 1980 में की गई थी. साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था ने विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी.

World Tourism Day 2021: कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद जिस सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वह है पर्यटन का क्षेत्र. कहते है जिस तरह सूचना के लेन देन से दो लोगों के बीच एक रिश्ता जुड़ता है वैसे ही पर्यटन से भी दो देश एक दूसरे के साथ जुड़ते है. पर्यटन के माध्यम से हमें दूसरे स्थानों, सभ्यताओं और संस्कृतियों के बारे में पता चलता है. आज यानी 27 सितंबर 2021 को पूरी दुनिया वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day 2021) मना रही है. बता दें कि हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है.  

गौरतलब है कि दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले सेक्टर पर्यटन ही है. लेकिन, कोरोना महामारी के कारण इस सेक्टर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है और लोग इसे छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास
आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organization) की स्थापना आज के दिन साल 1980 में की गई थी. साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था ने विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 1980 में 27 सितंबर को पहली बार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था.  इसे स्थापित करने के पीछे यह कारण था कि इससे दुनिया-भर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका को बढ़ाया जा सके. विश्व पर्यटन संस्था की ओर से कहा गया कि पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को मनाया जाना बेहद जरूरी है.

विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम
आपको बता दें कि इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2021 के मौके पर 'इंक्लूसिव ग्रोथ के लिए पर्यटन' की थीम रखी गई है. इस थीम के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा. यूएनडब्ल्यूटीओ (UNWTO) ने इस साल विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटकों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, सदस्य राज्यों और गैर-सदस्यों से आग्रह किया है कि वह यूनिक तरीके से इस खास दिन को मनाने की कोशिश करें. अब दुनिया खुलने लगी है और पर्यटन भी अपना बेहतर भविष्य देख रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Benefits of Eating Garlic: रोजाना खाली पेट करें कच्चे लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Skin Care Routine for Babies: शिशु की त्वचा की बेहतर देखभाल करना चाहते हैं तो अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget