एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइलTIPS: हवाई यात्रा करने का सपना है तो, ऐसे कम कीमत में आप भी कर सकते हैं हवाई यात्रा!
TIPS: हवाई यात्रा करने का सपना है तो, ऐसे कम कीमत में आप भी कर सकते हैं हवाई यात्रा!
Written By : एजेंसी | Updated at : 24 Oct 2016 11:21 AM (IST)
1/14

एक ही जगह के ट्रैवल के लिए अलग-अलग एयरलाइंस की कीमतों में भी अंतर होता है. इसलिए अपनी जेब के अनुसार ही एयरलाइंस की टिकट बुक करें.
2/14

साल 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, दीवाली और दशहरा के मौके पर 49 फीसदी लोगों ने देश के बजाय विदेश घूमने को ज्यादा तव्वजो दी.
3/14

यात्रा के दौरान लोकल व्यंजनों का लुत्फ जरूर लें. यह सस्ता भी पड़ेगा.
4/14

विदेश में धन निकालना महंगा पड़ सकता है. हालांकि डेबिट कार्ड का प्रयोग क्रेडिट कार्ड की अपेक्षा सस्ता पड़ता है, लेकिन इस बात को लेकर सावधान रहें कि अधिकतर बैंक पैसा निकालने पर ज्यादा कमीशन वसूलते हैं. हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले ही विदशी मुद्रा का ले लें, जो आपको सस्ती पड़ेगी.
5/14

होटल के बजाय कमरा लेकर रुकना ज्यादा सस्ता है. कई साइटों जैसे एयरएएनबी कम कीमत पर कमरा उपलब्ध कराती हैं.
6/14

घर से निकलने से पहले अपने सामान का वजन जरूर कर लें और अनावश्यक चीजों को हटा दें, जिससे आपको कम फीस देनी पड़े.
7/14

अगर आपको ज्यादा सामान के कारण एयलाइंस कंपनियों द्वारा ज्यादा कीमत वसूले जाने की चिंता है तो फिर आप बाजार में उपलब्ध ऐसे प्रोडक्ट और सामान को खरीद सकते हैं, जिनकी अतिरिक्त सामानों में गिनती नहीं होती है.
8/14

फ्लाइट में ट्रैवल करने के दौरान डायरेट डेस्टिनेशन वाली फ्लाइट ना लें क्योंकि ये महंगी पड़ती है बल्कि बीच में ब्रेक लें और दूसरी जगह से अपने डेस्टिनेशन से पहुंचे. ऐसा करना आपके लिए सस्ता पड़ेगा.
9/14

वीकेंड पर प्लेन से यात्रा करने से बचें क्योंकि वीकेंड्स पर हवाई यात्रा महंगी होती है.
10/14

आप किस हवाईअड्डे का चयन कर रहे हैं ये भी आपके पैसे बचा सकता है. कई बार नजदीकी हवाईअड्डे के बजाय थोड़ी दूर के हवाईअड्डे से जाने से भी कम पैसे खर्च होने की संभावना रहती है.
11/14

कई कम कीमत वाली एयलाइंस में खाने की कीमत अधिक वसूली जाती है तो आप अपना खुद का खाना भी साथ ले जा सकते हैं.
12/14

स्काइस्कैनर डॉट कॉम के विशेषज्ञों ने आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के कुछ सुझाव दिए हैं, जिसे अपनाकर आप कम पैसों में भी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते हैं.
13/14

नई दिल्लीः हर किसी की ख्वाहिश होती है कि कम खर्च में ज्यादा समय तक छुट्टियों का मजा ले सके.
14/14

ये तो आप जानते ही हैं कि प्लेन में सफर करना यानी जेब ढीली करना. वैसे तो हवाई यात्रा की कीमत महीने, दिन और समय के ऊपर निर्भर करती है, ऐसे में आप समय से पहले ही अपनी टिकट बुक करवा लें और ट्रैवल के दौरान पहले से ही अपनी अन्य बुकिंग भी करवा लें.
Published at : 24 Oct 2016 11:21 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
लाइफस्टाइल
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
लाइफस्टाइल
पोछा लगाने के बाद फर्श हो जाता है चिपचिपा? पानी में मिलाएं ये चीज, शीशे जैसा चमकेगा घर
लाइफस्टाइल
मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें
























