एक्सप्लोरर

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर लौंग को डाइट में करें शामिल, चाय बनाकर सुबह पीना रहेगा फायदेमंद

लौंग चाय को आप अपनी रोजाना डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि लौंग चाय पीने का अच्छा समय सुबह है.

भारत में लौंग का इस्तेमाल पुराने जमाने से एक मसाले के तौर पर होता रहा है. फूड में सुगंध बढ़ाने के अलावा मसाले का इस्तेमाल स्वास्थ्य मजबूत करने के लिए काढ़ा में भी होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर लौंग को रोजाना डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. अपनी डाइट में लौंग को शामिल करने के कई उपाय हैं. सबसे आसान और सरल तरीका लौंग की चाय हो सकती है.

लौंग की चाय के लिए सामग्री एक बड़ा चम्मच साबुत लौंग

एक कप पानी

कैसे बनाएं लौंग की चाय? किसी कढ़ाई में एक कप पानी और लौंग को शामिल कर उबालें. करीब 5 मिनट बाद चूल्हे को बंद कर दें. चाय के कप में उड़ेलने के बाद मिठास के लिए आप चाहें तो शहद भी मिला सकते हैं. लेकिन शहद का मिलाना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है.

लौंग चाय पीने का सबसे बेहतरीन समय सुबह होता है. इस बात को सुनिश्चित बनाएं कि एक कप से ज्यादा लौंग चाय का इस्तेमाल न हो. ज्यादा मात्रा में लौंग की चाय पीने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है. अगर आप किसी तरह का इलाज करा रहे हैं तो डाइट का हिस्सा बनाने से पहले लौंग चाय के बारे में डॉक्टर की राय लें.

लौंग चाय पीने के फायदे लौंग में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है. ये फ्री रेडिकल्स से शरीर को होनेवाले नुकसान के खिलाफ लड़ता है. इसके अलावा इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है.

लौंग में रोगाणु रोधक, वायरस रोधी, सूक्ष्मजीव विरोधी गुण पाए जाते हैं. जिससे आम संक्रमण, सर्दी और खांसी दूर होता है.

लौंग चाय का इस्तेमाल पाचन बढ़ाने में मददगार होता है. स्वस्थ पाचन से जल्दी वजन कम किया जा सकता है. मेटाबोलिक दर को बढ़ाकर लौंग की चाय वजन घटाने का काम करती है.

मसूढ़े और दातों की दर्द में भी लौंग की चाय मुफीद होती है. लौंग के सूजन रोधी गुण मसूढ़ों की सूजन को कम करता है. इस तरह आपको दांत की दर्द से राहत मिल सकती है. इसके अलावा लौंग चाय का सेवन आपके मुंह से बैक्टीरिया को भी दूर करने में मदद करेगा.

छाती में रक्त संचय या साइनस से पीड़ित लोगों के लिए लौंग चाय सेवन की सलाह दी जाती है. लौंग में पाया जानेवाला यूजेनॉल (औषधीय नमक) बलगम साफ करने में मददगार साबित होता है.

लौंग बैक्टीरिया से होनेवाले संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मदद करता है. इससे आपके शरीर के तापमान में गिरावट आती है क्योंकि लौंग में विटामिन ई और विटामिन पाया जाता है.

लौंग शरीर से नुकसानदेह टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. नुकसानदेह टॉक्सिन्स की वजह से त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मगर लौंग चाय जख्म, त्वचा की समस्या और फंगल संक्रमण में मदद पहुंचाने का काम करता है.

जानिए 4 प्रमुख प्राकृतिक एंटी बॉयोटिक्स के बारे में, बीमारियों के खिलाफ शरीर की करते हैं रक्षा

Covid-19 ने नींद पर भी डाला बुरा असर, शोध में बीमारी और सपनों के बीच संबंध का हुआ खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Embed widget