एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है फैट, इन आसान तरीके से कम करें वजन

अक्सर लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते, जिससे एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए शरीर को फिट रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूर करें.

लॉकडाउन के बीच घर बैठे-बैठे कई लोगों का वजन बढ़ गया है. इस मोटापे से छुटकारा पाने के लिए हम कई जतन करते हैं जैसे एक्सरसाइज, डाइटिंग प्लान के तहत भोजन करना, लेकिन कई बार इन सबके बावजूद आप अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं. जमकर कसरत करने के बाद भी हमारा बैली फैट कम नहीं हो पाता है. इसके लिए आपको अपने बैली टाइप पर ध्यान देने की जरूरत होती है.

लोअर फैट बैली

यह पतले शरीर पर पेट के निचले हिस्से में जमा चर्बी होती है. ऐसा एक्सरसाइज न करने की वजह से होता है. इसके लिए आप हेल्दी डाइट लें और बहुत सारे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें जैसे कि हरी सब्जियां और साबुत अनाज वाली ब्रेड. स्क्वैट्स छोड़ें और प्लैंक करें. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और आसानी से पचने वाला खाना खाएं.

फूला हुआ पेट

कुछ लोगों का शाम को अक्सर पेट फूल जाता है लेकिन सुबह पेट फिर सपाट हो जाता है, लेकिन शाम को फिर से पेट फूल जाता है. ऐसा फूड एलर्जी, लो मेटाबॉलिज्म और आंतों के असंतुलन के कारण होता है. इसके किए आप ग्लूटेन, शराब, खमीर, प्रोसेस्ड डेयरी उत्पादों के सेवन से बचें. अपनी डाइट में अधिक से अधिक ताजी सब्जियां, मांस, चिकन और मछली को शामिल करें. इसके अलावा सुबह का ब्रेकफास्ट न छोड़ें. अपना भोजन धीरे-धीरे खाएं, खूब पानी पीएं, और अधिक प्रोबायोटिक्स अपनी डाइट में शामिल करें.

स्ट्रेस बैली

इसमें आपको पेट के चारों ओर फूला हुआ और टाइट महसूस होता है. यह क्रोनिक स्ट्रेस, भोजन स्किप करना, बहुत अधिक कॉफी पीना, अस्वास्थ्यकर भोजन (स्नैक्स, तले हुए भोजन, भोजन) के कारण होता है. इसके लिए आप रात में जल्दी सोने की कोशिश करें. जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आप तनावग्रस्त होते हैं और यह लेप्टिन हार्मोन के उत्पादन में बाधा पैदा करता है. सोने से पहले आराम करें. ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, आराम पाने के लिए देर तक स्नान करें और ध्यान लगाएं. एक्सरसाइज करने में जल्दबाजी न करें. योगा करें, लंबी सैर करें या जिम जाएं. अपनी डाइट में मैग्नीशियम को भी शामिल करें.

लव हैंडल्स

इसमें धड़ के आसपास पेट की चर्बी बढ़ जाती है. यह सारा दिन बैठे रहना, मिठाई और शराब का अधिक सेवन करने के कारण होती है. इसके लिए आप कम मात्रा में शराब पीएं. अधिक से अधिक अंडे, मांस, सब्जियां, नट्स, मछली का सेवन करें. इसके अलावा एक्‍सरसाइज करें, वॉक करें और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें

मोटापा की समस्या का हैं शिकार तो अपनाएं ये चंद सरल और किफायती उपाय सोयाबीन एक मगर फायदे अनेक, जानिए इसमें विटामिन के अलावा कौन-कौन से हैं खनिज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Cases In Delhi: H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं...ICMR बोला- घबराने की जरूरत नहीं
H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं...ICMR बोला- घबराने की जरूरत नहीं
अगर हाथ पैर न हो तो कैसे चेक किया जाता है मरीज का बीपी?
अगर हाथ पैर न हो तो कैसे चेक किया जाता है मरीज का बीपी?
Manusmriti Controversy: मनुस्मृति को लेकर क्यों होता है विवाद, आखिर इसमें महिलाओं के लिए क्या लिखा है ?
मनुस्मृति को लेकर क्यों होता है विवाद, आखिर इसमें महिलाओं के लिए क्या लिखा है ?
Cucumber Storage Tips: फ्रिज में नरम पड़ जाता है खीरा? 1 आसान ट्रिक से 20 दिन रखें फ्रेश
फ्रिज में नरम पड़ जाता है खीरा? 1 आसान ट्रिक से 20 दिन रखें फ्रेश

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
Embed widget