एक्सप्लोरर

Relationship Tips: नए रिलेशनशिप में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

रिलेशनशिप की शुरुआत में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से हमें बाद में पछताना पड़ता है. तो चलिए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जो आपको एक नए रिश्ते में कभी नहीं करनी चाहिए.

नई दिल्ली: जब आप एक नए रिश्ते में आते हैं तो आप हमेशा अधिक से अधिक अपने पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश करते हैं. लेकिन एक-दूसरे को ठीक से जानने के लिए खामियों से परिचित होना, एक-दूसरे की पसंद और ना पसंद आदि जानना बेहद जरूरी होता है. ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत बनता है. अक्सर देखने को मिलता है कि रिलेशनशिप की शुरुआत में पार्टनर एक दूसरे से कुछ बातें कहने में संकोच करते हैं. ऐसा करना शुरुआत के लिए तो ठीक हो सकता है, लेकिन भविष्य में इन बातों से आपके रिश्ते में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

शुरुआत में पार्टनर एक दूसरे द्वारा किए जाने वाले व्यवहार या उनके द्वारा की जाने वाली कुछ चीजों के साथ ठीक होने का दिखावा करते हैं. जबकि वास्तव में आप कुछ चीजों से असहज होते हैं. ऐसा करने से आपके साथी को शुरुआत में पता नहीं चलता कि आप कब नाटक कर रहे हैं. लेकिन जब आप कुछ वक्त बाद एक दूसरे से खुलते हैं तो आपका साथी आपके अंदर बदलाव देखता है जो आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है. इसलिए रिश्ते की शुरुआत से ही अपने साथी को आपको ठीक से जानने दें.

-अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो पार्टनर को इसके बारे में खुलकर बताएं. ऐसा ना करके आप अपने रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं. जिसके परिणाम भविष्य में आपको झेलने पड़ सकते हैं. इसलिए रिश्ते की शुरुआत से ही अपनी पसंद और ना पसंद के बारे में पार्टनर को बता दें.

-ना कहना सीखें. आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी अपनी राय नहीं हो सकती है. अगर आप उनकी किसी चीज़ से असहमत हैं तो कहने में कभी संकोच न करें.

-अपने वर्तमान साथी की तुलना अपने पूर्व पार्टनर से कभी न करें. यह सबसे बुरी चीजों में से एक है यह रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है और आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है.

-किसी भी नए रिलेशनशिप की शुरुआत में एक दूसरे को टाइम देना बेहद अहम होता है. चाहे आप कितने भी बिजी हों, लेकिन पार्टनर के लिए टाइम जरूर निकालें.

ये भी पढ़ें:

ऐसे बटाएं अपने पार्टनर का घर के कामों में हाथ, जीएं सुकून भरी लाइफ

बचना चाहते हैं इन गंभीर समस्याओं से, तो रात के समय कभी न करें तरबूज का सेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget