एक्सप्लोरर

Health Tips: दूध के साथ लेने पर जहर का काम करते हैं ये फूड्स

दूध का इस्‍तेमाल अगर कुछ गलत कॉम्बिनेशन के फूड आइटम के साथ किया जाए तो ये जहर के समान हो जाता है.ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है.

नई दिल्ली: दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है. दूध पीना सेहत के लिए अति आवश्‍यक बताया जाता है. लेकिन क्‍या कभी आपने सोचा है दूध आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है. दूध का इस्‍तेमाल अगर कुछ गलत कॉम्बिनेशन के फूड आइटम के साथ किया जाए तो ये जहर के समान हो जाता है. यहां तक कि ये आपकी तबीयत भी बिगाड़ सकता है. बच्चों से लेकर बड़ों को दूध पीना काफी पसंद होता है. लोग दूध के साथ कूकीज, फल या कुछ अन्य फूड खाना पसंद करते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक अगर हम गलत फूड के साथ दूध का सेवन करते हैं तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है. जानिए वो कौन से फूड है जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए.

1. दूध के साथ मछली का सेवन दूध के साथ मछली का सेवन कभी नहीं करना चाहिए. ये दोनों मिलकर पेट में जहरीला रसायन बनाते हैं. ये दोनों ऐसे अम्‍ल बनाते हैं जिससे पेट में तेज दर्द, ऐंठन और बदहजमी की समस्‍या होने लगती है. दूध और मछली का साथ में सेवन आपके हृदय के लिए अच्‍छा नहीं है.

2. दूध के साथ उड़द की दाल उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से पेट में गैस बन सकती है. नतीजतन हमें पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है. बाई पैदा करने वाली सभी चीजों को खाने के बाद में दूध पीने से परहेज करना चाहिए. ऐसा करना आपको सेहतमंद रखता है.

3. दूध के साथ खट्टी चीजों या फलों का सेवन दूध में खट्टा पदार्थ डालते ही वह जहर के समान बन जाता है. इसलिए दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. खट्टे फल जहां बॉडी को ठंडक देते हैं वहीं दूध शरीर को गर्म रखता है. इन दोनों का प्रभाव अलग-अलग होता है, इसलिए दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए.

4. दूध के साथ नमक दूध के साथ नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इन्‍हें साथ में लेने से सफेद रोग हो सकता है, विशेषकर पुरुषों में. दूध के साथ चिकन, मटन लेने से भी बचना चाहिए. दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, शरीर इन्‍हें डायजेस्‍ट नहीं कर पाता जिससे आपको परेशानी हो सकती है.

5. दूध के साथ दही का सेवन दूध और दही एक ही पदार्थ से बनते हैं लेकिन इनका सेवन साथ करना जहर के समान है. ये अपच का कारण बन सकता है. दूध में बैक्‍टीरिया द्वारा क्रिया करने पर दही का निर्माण होता है. जब आप इस कॉमिबेनेशन को एक साथ खा लेते हैं तो ये पेट में जाकर रिएक्‍ट करता है. इसे एक साथ लेने पर त्‍वचा से जुड़े रोग हो सकते हैं.

इस तरीके से पीएं दूध दूध एक पोषणभरा फूड है, जो काफी पोषक तत्वों से भरा होता है. इसलिए दूध पीने का सबसे आसान और अच्छा तरीका उसे बिना किसी फूड या उसमें बिना कुछ मिलाएं पीना है, खासकर अगर गाय का दूध हो तो. शहद, गुड़ या फिर चीनी को स्वाद बढ़ाने के लिए मिला सकते हैं और इससे उसके पोषक तत्व भी बढ़ते हैं.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें:

Health Tips: अगर बने रहना चाहते हैं खूबसूरत, तो जरूर करें ये काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget