एक्सप्लोरर

यहां की महिलाएं कभी भी नहीं मनाती करवा चौथ, वजह है ये एक श्राप

आइए जानते हैं कि इस कस्बे में रहने वाली महिलाएं करवा चौथ पर व्रत क्यों नहीं रखतीं और इसके पीछे की वजह क्या है?

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए बहुत ही खास होता है. यह एक ऐसा त्योहार है जिसे हर पत्नी बहुत उत्साह के साथ मनाती है. इस दिन पत्नियां पूरे दिन के लिए उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. वे पूरे दिन एक भी बूंद पानी तक नहीं पीतीं. यह सब वे अपने पति के लिए करती हैं, ताकि उनका जीवन लंबा और सुखी रहे. लेकिन यूपी में एक ऐसी जगह है जहां महिलाएं करवा चौथ का व्रत नहीं रखती है वहां के लोगों का विश्वास है कि यहां पर सती का श्राप है. ऐसा करने से उनके पतियों की जान को खतरा हो सकता है.आइए जानते हैं इस श्राप के बारे में...

मथुरा के सुरीर कस्बे की मांट तहसील में स्थित सुरीर के मोहल्ला वघा में ठाकुर समाज के सैकड़ों परिवार करवा चौथ यानी अहोई अष्टमी का त्योहार नहीं मनाते हैं. मोहल्ला वघा के इन सैकड़ों परिवारों में न तो कोई महिला इस दिन व्रत रखती है और न ही इस अवसर पर कोई खास पूजा-अर्चना की जाती है. महिलाओं के लिए यहां करवा चौथ भी एक सामान्य दिन की तरह ही होता है. 

जानें क्यों मिला था श्राप 
यहां के लोगों मानना है कि कि सुरीर कस्बे में एक मोहल्ला है, जहां पर एक बार एक बहुत बड़ी घटना हुई थी.  नौहझील गांव का एक ब्राह्मण लड़का अपनी नई शादी हुई पत्नी को ससुराल से विदा करके अपने घर लौट रहा था. रास्ते में सुरीर के कुछ लोगों ने उसकी भैंस-बग्गी को खुद का बता कर दावा कर दिया. इस झगड़े में सुरीर के लोगों ने उस लड़के की हत्या कर दी. उस दिन करवा चौथ का त्योहार था. पति की मौत के बाद ब्राह्मण की पत्नी ने गुस्से से श्राप दे दिया कि अगर कोई भी औरत अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी तो उसके पति की मौत हो जाएगी. 

यहां महिलाएं नहीं करती है सोलह श्रृंगार 
ब्राह्मण की नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को मरते हुए देखा, तो वह बहुत गुस्से में आ गई. उसने उस मोहल्ले की सारी औरतों पर श्राप दिया और उसने कहा कि जिस तरह वह अपने पति के शव के साथ सती हो रही है, उसी तरह इस मोहल्ले की कोई भी औरत अपने पति के सामने सज-धज कर यानी सोलह श्रृंगार कर के नहींं रह पाएगी.इस घटना के बाद मोहल्ले की बहुत सारी औरतें विधवा हो गईं. उस समय के बुजुर्गों ने इसे सती के क्रोध का प्रभाव माना. लोगों ने सती से क्षमा मांगी और मोहल्ले में एक मंदिर बनवाकर सती की पूजा शुरू कर दी. पूजा अर्चना के बाद लोगों का मानना है कि औरतें अब कम विधवा हो रही है. लेकिन आज भी वहां करवा चौथ का व्रत नहीं मानाया जाता है. 

 यह भी पढ़ें 
Karwa Chauth Vrat 2023: पहली बार कर रही हैं करवा चौथ? ये 5 गलती बिल्कुल भी न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget