एक्सप्लोरर

Thanksgiving Day 2024: हर साल क्यों मनाया जाता है थैंक्स गिविंग डे, जानें इस दिन को सेलिब्रेट करने की दिलचस्प कहानी

परिवार, दोस्त, पड़ोसी या किसी अनजान की मदद का शुक्रिया करने के लिए थैंक्सगिविंग डे दुनिया भर में मनाया जाता है. इसके जरिए लोग अपनी मदद करने वालों के लिए आभार व्यक्त करते हैं.

Thanksgiving Day 2024: दुनिया में इंसानियत तब तक जिंदा रहेगी जब तक लोग एक दूसरे की मदद करते रहेंगे. जी हां दूसरों की मदद करके जो सुख मिलता है, वो कहीं और नहीं मिल सकता. ऐसे में लोग अपने दोस्त, करीबी और किसी अनजान को भी मदद के एवज में शुक्रिया जरूर करते हैं. दुनिया भर में हर साल थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है जिसके जरिए लोग मदद करने वालों को शुक्रिया करते हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में बैठकर देर तक करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

हर साल नवंबर माह के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है. इस साल यानी 2024 में थैंक्सगिविंग डे 28 नवंबर को मनाया जा रहा है. देखा जाए तो थैंक्सगिविंग डे मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका में मनाया जाता रहा है लेकिन अब इसे दूसरे देशों में भी मनाया जाने लगा है जिसमें जापान, जर्मनी, कनाडा, ब्राजील जैसे देश भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं थैंक्सगिविंग डे का महत्व, इसकी जरूरत और इसकी थीम क्या है.

क्या है थैंक्सगिविंग डे का इतिहास
थैंक्सगिविंग डे की शुरुआत 15 सौ ईस्वी में हुई. कहा जाता है कि इसे सबसे पहले सेंट औगुस्ती ने मनाना शुरु किया था.वहीं कुछ लोगों का मानना है कि थैंक्सगिविंग डे की शुरुआत उन यूरोपीय लोगों ने की जो अमेरिका में जाकर बस गए थे. अच्छी खेती, जरूरत पड़ने पर मदद करने वालों को पहली फसल के बाद पार्टी देकर यहां लोग एक दूसरे का शुक्रिया अदा करते थे.

यह भी पढ़ें: ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

धीरे धीरे ये चलन बन गया और इस तरह लोग थैंक्सगिविंग डे को सेलिब्रेट करने लगे. बाद के दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने थैंक्सगिविंग डे को एक हॉलीडे के रूप में घोषित किया और इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा.

किस तरह मनाया जाता है थैंक्सगिविंग डे  
थैंक्सगिविंग डे को मनाने का तरीका हर जगह अलग अलग है. कुछ जगहों पर इसे दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक, पार्टी, आउटिंग के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर परिवार और दोस्त एक जगह एकत्र होते हैं और जमकर सेलिब्रेशन करते हैं. इस दौरान फुटबॉल भी खेली जाती है. वहीं कुछ जगहों पर इस दिन टर्की पकाकर पार्टी की जाती है. इस दिन पड़ोस और परिवार के बच्चों को चॉकलेट दी जाती है. पार्टी मील में कद्दू, आलू, भुट्टे,  क्रैनबेरी सॉस और टर्की से बने डिशेज होते हैं. 

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget