एक्सप्लोरर

गर्मियो में पसीने से आपकी स्किन हो सकती है खराब, जानें कैसे रखें खयाल

गर्मियों में पसीने के कारण स्किन को होने वाली समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि अपनी त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखें. नियमित तौर से फेश वॉश, सनस्क्रीन लगाने को अपनी डेली रुटीन में शामिल करें.

Sweat and Skin Problems : अप्रैल आते ही गर्मी के तेवर भी बदल गए हैं. घर से बाहर निकलने का मन नहीं है लेकिन निकलना तो पड़ेगा ही, क्योंकि काम जो है. चिलचिलाती गर्मी में पसीने से तर-बतर होना सामान्य है. पसीना शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. लेकिन इससे स्किन का सही तरीके से ख्याल रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है. जरा सी लापरवाही से पसीना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. पसीने से स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने, रैशेज और जलन हो सकती है. ऐसे में जानिए कैसे ख्याल रखें...

गर्मियों में पसीने से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स

1. एक्ने और पिंपल्स

गर्मियों में पसीना निकलने से त्वचा में ज्यादा ऑयल और गंदगी जमा हो सकती है. यह गंदगी और तेल पोरों में घुसकर एक्ने और पिंपल्स (Pimples) की समस्या का कारण बन सकते हैं.

2. रैशेज और जलन

गर्मी और पसीने के कारण स्किन रैशेज की समस्या हो सकती है. इससे त्वचा पर जलन भी हो सकती है.

3. टैनिंग (Tanning)

गर्मी में धूप में ज्यादा देर तक रहने से स्किन का रंग बदल सकता है और सनटैन हो सकता है. इससे त्वचा की खूबसूरती पर निगेटिव असर पड़ता है और स्किन की चमक कम हो सकती है.

4. डिहाइड्रेशन

गर्मियों में ज्यादा पसीना बहने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है और वह रूखी और बेजान नजर आने लगती है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण

गर्मियों में पसीने से स्किन की देखभाल कैसे करें

1. नियमित रूप से चेहरा धोएं

गर्मियों में पसीने के कारण त्वचा पर गंदगी और तेल जमने का खतरा रहता है, इसलिए दिन में दो बार चेहरे को हल्के फेस वॉश से धोना चाहिए, ताकि त्वचा साफ और ताजगी से भरी रहे. ऐसा करने से स्किन पर जमा गंदगी और तेल बाहर निकल जाते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है.

2. स्किन को हाइड्रेटेड रखें

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना सामान्य है, जिससे स्किन में ड्राईनेस आ सकता है. इसे रोकने के लिए खूब पानी पिएं और हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, नमी को बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें.

3. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

गर्मी में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है. सनस्क्रीन न सिर्फ त्वचा को धूप से बचाता है, बल्कि यह त्वचा को टैनिंग और जलन से भी बचाता है. SPF 30 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन ही चुनें और हर 2 घंटे में इसे लगाएं.

4. हल्के और सूती कपड़े पहनें

गर्मियों में ऐसे कपड़े पहनें जो हल्के और सूती हों. सूती कपड़े पसीने को आसानी से सोख लेते हैं और त्वचा को सांस लेने का मौका देते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान नहीं होता. इससे स्किन पर रैशेज और जलन कम होती है.

5. एक्सफोलिएशन करें

हफ्ते में एक या दो बार स्किन एक्सफोलिएट करें. इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और त्वचा ताजगी से भर जाती है. इससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम हो सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट न करें, क्योंकि इससे त्वचा में ड्राईनेस और जलन हो सकती है.

6. पसीने को सुखाएं

गर्मी में पसीना आना सामान्य है, लेकिन पसीने को शरीर पर सूखने न दें.अगर आप ज्यादा पसीना बहा रहे हैं, तो टॉवेल से पसीना सुखाएं. इससे त्वचा पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं और त्वचा पर रैशेज और जलन की समस्या कम होती है.

7. स्किन को ठंडा रखें

गर्मियों में त्वचा को ठंडा रखना बहुत जरूरी है. आप ठंडे पानी से चेहरा धो सकते हैं या फिर चेहरे पर ठंडी आईस क्यूब्स घुमा सकते हैं. इससे त्वचा को राहत मिलती है और जलन कम होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget