एक्सप्लोरर

Summer Tips: गर्मी में इन चीजों से बनाकर रखें दूरी, नहीं तो बीमार पड़ते देर नहीं लगेगी

Avoid These Food In Summer: गर्मी में आपको खाने-पीने को लेकर सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए आपको इन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

Harmful Food In Summer: गर्मी में खाने-पीने को लेकर लापरवाही बरतना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. खराब या बासी खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. एकदम गर्मी में ठंडी चीजें खाने से भी परेशानी हो सकती है. गर्मी में बाहर धूर में रखें फल या सब्जियां खाने से आप बीमार हो सकते हैं. ऐसे में आपको डाइट को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. गर्मी में फास्ट फूड या स्ट्रीट फूड भी फूड पॉइजनिंग की वजह बनता है. आज हम आपको ऐसी 5 चीजें बता रहे हैं गर्मी में जिनसे आपको दूरी बना लेनी चाहिए, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं.

गर्मी में इन चीजों को करें परहेज

1- ऑयली और मसालेदार खाना- गर्मी में ज्यादा मसालेदार खाने से बचना चाहिए. ज्यादा मसाले शरीर में गर्मी का संचार करते हैं. ये मसाले शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ा देते हैं. ज्यादा तेल वाले खाने से गर्मी में और परेशानी हो सकती है. ऐसे में आपको कम तेल-मसाले वाली चीजें खानी चाहिए.

2- नॉनवेज- गर्मी में ज्यादा भारी खाना भी नहीं खाना चाहिए. ऐसे में आपको मांसाहारी खाने से बचना चाहिए. फिश, चिकन, मीट, सी फूड का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. नॉनवेज में ज्यादा मसाले भी डाले जाते हैं जो पेट में गर्मी पैदा कर सकते हैं. इस तरह के खाने के बाद आपको डायरिया की समस्या हो सकती है.

3- जंक और स्ट्रीट फूड- गर्मी में जंक फूड आपको फूड पॉइजनिंक की समस्या से परेशान कर सकता है. गर्मी में ऐसे खाने को पचाने में मुश्किल होती है. वहीं बाहर का स्ट्रीट फूड तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. इससे इंफेक्शन होने के चांस काफी ज्यादा रहते हैं. इस तरह के खाने के बाद पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इस तरह के खाने से उल्टी दस्त की समस्या हो सकती है.

4- चाय और कॉफी- गर्मी में आपको ज्यादा चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए. ज्यादा कैफीन के सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होती है. वहीं चाय और कॉफी ज्यादा पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. चाय और कॉफी पीने से आपको प्यास कम लगती है और गर्मी में इससे परेशानी बढ़ सकती है.

5- सॉस और चटनी- गर्मी में ज्यादा सॉस और चटनी का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इससे नुकसान हो सकता है. इससे शरीर सुस्त बनता है. वहीं सॉस में नमक भी ज्यादा होता है जो नुकसानदायक होता है. वहीं चटनी में मसाले और मिर्च ज्यादा होती है जो पेट में परेशानी पैदा करती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Health: गर्मी में आपका परिवार रहेगा सेहतमंद, अपनाएं ये 5 टिप्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया

Embed widget