एक्सप्लोरर

Summer Health: गर्मी में आपका परिवार रहेगा सेहतमंद, अपनाएं ये 5 टिप्स

Healthy Lifestyle For Summer: गर्मी में कहीं बाहर से आने के बाद पहले अपने चेहरे को पानी से धोएं और फिर पानी पिएं. त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएं या फिर बर्फ से मसाज करें. इससे आपको काफी फ्रेश फील होगा.

How To Keep Your Body Cool In Summer: गर्मी का मौसम मतलब धूप, पसीना और उमस का मौसम. गर्मी में न तो कुछ खाने को दिल करता और न कहीं बाहर जाने का मन करता है. ऐसा लगता है कि सिर्फ दिन भर पानी पीते रहें. कुछ ठंडा खाते रहें जिससे शरीर में नमी बनी रहे. गर्मी में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होती है. जरा सी लापरवाही से बुखार, खांसी और पेट की समस्या होने लगती हैं.

ऐसे में आपको गर्मी में अपनी दिनचर्या और खाने पीने का बहुत ख्याल रखना चाहिए. आपको गर्मी से बचाव के तरीके अपनाने चाहिए. हल्का भोजन करें, खूब पानी पिएं, हल्के सूती कपड़े पहनें, धूप में न निकलें, सीजनल फल और सब्जियां खाएं और व्यायाम करते रहें. इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप बीमारियों से दूर रहेंगे. आइये जानते हैं गर्मी में आपको लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए, जिससे आप और आपका परिवार सही सलामत रहे.

गर्मी की परेशानियों को दूर कर देंगी ये टिप्स

1- हल्के और सूती कपड़े पहनें- गर्मी में आपको कूल रहने के लिए हल्के रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए. लाइट कलर आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं. गर्मी के मौसम में सूती, शिफॉन, क्रेप या जॉर्जेट जैसे पतले कपड़े पहनने चाहिए. इन कपड़ों में आसानी से हवा पास होती है और आपका पसीना भी जल्दी सूखता है. सूती कपड़े स्किन इंफेक्शन और घमौरियों से भी बचाते हैं.

2- ताजा और हल्का खाना खाएं- गर्मी में आपको डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए. आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हल्की हों और आसानी से पच जाएं. आपको ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए. जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाएं, ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से बचें. खाने में जूसी फल जैसे संतरे, तरबूज, खरबूज, अंगूर और आम खाएं. इससे शरीर में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. 

3- शरीर को हाइड्रेट रखें- गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. आपको दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. इसके अलावा जूस, दही, दूध, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, ग्लूकॉन डी पीते रहना चाहिए. आप दिन में 1 नारियल पानी जरूर पिएं इससे शरीर में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. 

4- भरपूर नींद लें- गर्मी में भरपूर नींद जरूरी है. कई बार ज्यादा गर्मी होने की वजह से अच्छी नींद नहीं आती है, जिससे चिड़चिड़ाहट पैदा होती है. इसलिए जब जरूरत महसूस हो सब काम छोड़कर नींद जरूर पूरी कर लें. अच्छी नींद से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं.

5- व्यायाम जरूर करें- गर्मी में ज़रा सा वर्कआउट करते ही पसीना बहने लगता है, इसका ये मतलब नहीं है कि व्यायां करना छोड़ दें. आपको डेली कुछ न कुछ एक्सरसाइज या वॉक करनी चाहिए. आप सुबह शाम योग भी कर सकते हैं. व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Health: तपती गर्मी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, इन 5 चीजों का करें सेवन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों के सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों के सवाल पूछ रहे लोग
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Golgappa Water Recipe: क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
Mughlai Chicken Recipe:घर पर मुगलई चिकन बनाने के लिए किन मसालों की होगी जरूरत? जानिए इसकी आसान रेसिपी
घर पर मुगलई चिकन बनाने के लिए किन मसालों की होगी जरूरत? जानिए इसकी आसान रेसिपी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget