एक्सप्लोरर

भले ही आप चाय के शौकीन हों लेकिन चाय के बार में ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे!

दुनिया में चाय के शौकीनों की एक बड़ी तादाद है. चाय की चुस्की के दीवाने हर वक्त एक कप चाय के लिए मौका ढूंढते रहते हैं . तबीयत नासाज है तो चाय, सर्दी है तो चाय, गर्मी है तो चाय, बारिश हो रही है तो चाय...यानि हर मौके पर अलग तरह की एक चाय मौजूद है.

इस बात को हर कोई जानता है कि पानी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है लेकिन क्या आप जानते हैं इसके बाद चाय का नंबर आता है. चाय के अलग-अलग स्वाद और कई फायदों की वजह से ये दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचलित पेय पदार्थों में से एक है. सबसे अहम बात ये कि दुनिया भर में 20 हजार से ज्यादा तरीकों की चाय तैयार होती हैं.दरअसल चाय के विकल्पों की एक लंबी लिस्ट जैसे बबल टी, शामोमिल टी, ग्रीन टी, ऊलांग टी, आइस टी, स्वीट टी, हर्बल टी और ना जाने क्या-क्या... अब ऐसे ही चाय के शौकीनों के लिए उनके पसंदीदा पेय को लेकर कुछ ऐसे रोचक तथ्य हम बता रहे हैं जो शायद ही आप जानते हों.

'दा-होंग पाओ' ये नाम है दुनिया की सबसे महंगी चाय का. इस चाय के एक किलो की कीमत  करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसस चाय को विशेष तौर तैयार किया जाता है. इस चाय की पत्तियां चीन के फुजीयान में वुई पर्वतों से लाई जाती हैं. दुनिया भर में तमाम चाय के ब्रांड्स है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्य़ादा बिकने वाला चाय का ब्रांड कौन सा है. दरअसल लिप्टन टी दुनिया का बेस्ट सेलिंग ब्रांड है. लिप्टन की बोतलबंद चाय दुनिया के सौ से ज्यादा देशों में उपल्बध है. आपको जानकार हैरानी होगी कि अमेरिकियों ने पहली बार 1904 में चाय का स्वाद चखा था. सेंट लुई में वर्ल्ड फेयरर के दौरान एक शख्स ने अपने फार्म में उगाई गई चाय के सैंपल सामने रखे थे. इसके बाद इसी शख्स ने अपनी चाय में बर्फ का इस्तेमाल करके आइस टी तैयार की थी. क्या आप जानते हैं कि तिब्बती लोग चाय में बटर का इस्तेमाल करते हैं. यहां के लोग एनर्जी और कैलोरीज की मात्रा बढ़ाने के लिए चाय में बटर डालकर तैयार करते हैं. हालांकि इसका आमतौर पर इस्तेमाल नहीं होता बल्कि खास मौके पर ये चाय तैयार की जाती है. क्या आपने कभी टैसियोग्राफी के बारे में सुना है. चाय की पत्तियों के बारे में जानकारी देने या फिर आमभाषा में कहे तो टी रीडिंग को टैसियोग्राफी कहा जाता है. चाय की पत्तियों की एक खासियत ये भी है कि ये मच्छरों को दूर भगाती है. आप कीड़े मकौड़ों को भगाने के लिए भी टी बैग्स का टी सेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. सनबर्न से पैदा होने वाली जलन को कम करने के लिए भी चाय की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है. चाय के अंदर पाया जाने वाला टैनिन जलन कम करने में मददगार साबित होता है.
ये भी पढ़ें-

ऐसे काम करते हैं Period Tracking App, महिलाओं में हो रहे हैं पॉपुलर

कोरोना वैक्सीन के असर को कम कर सकता है तनाव, जानें इससे बचने का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका
कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका
सर्दियों में हनीमून का बन रहा प्लान? ये हैं उत्तर भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन
सर्दियों में हनीमून का बन रहा प्लान? ये हैं उत्तर भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन
बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज
बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget