एक्सप्लोरर

पानी की कमी और सूखे का खतरा, हिंदूकुश पर 23 साल में सबसे कम बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता

Himalaya: हिंदूकुश में हिमपात 23 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे दक्षिण एशिया की जल सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है. इस साल बर्फ की चादर सामान्य स्तर से 23.6 फीसदी कम थी.

Snowfall in Hindukush: हिंदू कुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र में इस साल नवंबर और मार्च के बीच हिमाच्छादन या बर्फ का स्तर सामान्य से 23.6 फीसदी कम रहा, जो पिछले 23 सालों में सबसे कम है. अंतर-सरकारी संस्था 'इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट' (आईसीआईएमओडी) ने सोमवार को जारी 2025 की एचकेएच 'स्नो अपडेट रिपोर्ट' में यह जानकारी दी.

बर्फ से पिघलने वाले पानी से बनती हैं नदियां

यह लगातार तीसरा साल है जब इस क्षेत्र में मौसमी हिमाच्छादन सामान्य से कम रहा. रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्दियों में जमीन पर पड़ी रहने वाली बर्फ या तो तेजी से पिघल रही है या अपेक्षित मात्रा में नहीं गिर रही है. बर्फ पिघलने से बनने वाला पानी ही नदियों का रूप लेता है. आईसीआईएमओडी महानिदेशक पेमा ग्यामत्शो ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन एचकेएच क्षेत्र में बर्फ की कमी का कारण है.

ग्यामत्शो ने कहा, 'इस क्षेत्रीय हिम संकट तथा इसके कारण दीर्घकालिक खाद्य, पानी और ऊर्जा के लिए उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए, हमें तत्काल विज्ञान आधारित, दूरदर्शी नीतियों की ओर एक आदर्श बदलाव को अपनाने तथा सीमापार पानी प्रबंधन और कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण के लिए नए सिरे से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है.'

पिछले 23 सालों में सबसे कम हुई बर्फ की चादर

रिपोर्ट के अनुसार, बर्फ पिघलने से प्रमुख नदी घाटियों में कुल वार्षिक पानी प्रवाह में औसतन करीब 23 फीसदी का योगदान होता है. हालांकि, इस साल बर्फ की चादर सामान्य स्तर से 23.6 फीसदी कम थी, जो पिछले 23 सालों में सबसे कम दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले करीब दो दशक में गंगा घाटी में बिछी बर्फ की चादर सामान्य से 24.1 फीसदी कम हो गई. ब्रह्मपुत्र घाटी में यह 27.9 फीसदी कम हो गई. मेकोंग और सालवीन नदी घाटियों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां बर्फ की चादर क्रमशः 51.9 फीसदी और 48.3 फीसदी कम हसे गई है.

पानी की कमी और सूखे का खतरा बढ़ा

आईसीआईएमओडी एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि बर्फ का स्तर इसी तरह कम होना जारी रहा तो क्षेत्र को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे भूजल पर निर्भरता बढ़ जाएगी और सूखे का खतरा बढ़ जाएगा. एक्सपर्ट ने पानी संकट से निपटने के लिए सरकारों से त्वरित कदम उठाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -

'पत्नी ने मिर्च पाउडर डाला, बांधा और फिर चाकू से कत्ल', कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
Broom Cleaning Tips: क्या आपकी पुरानी झाड़ू भी हो गई है फैली? फेंकने से पहले करें यह काम
क्या आपकी पुरानी झाड़ू भी हो गई है फैली? फेंकने से पहले करें यह काम
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Toilet Yellow Stains: बार-बार रगड़ने पर भी नहीं छूट रहे टॉयलेट के दाग? जानें असली वजह
बार-बार रगड़ने पर भी नहीं छूट रहे टॉयलेट के दाग? जानें असली वजह

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget