एक्सप्लोरर

गोरे से गोरे लोगों के भी घुटने और कोहनी क्यों होते हैं काले, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

घुटने और कोहनी का काला होना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकता है. गोरे से गोरे लोगों के भी इन हिस्सों का रंग गहरा हो सकता है.इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है

Dark Knees and Elbows Reasons : क्या आपने कभी गौर किया है कि गोरे से गोरे लोगों के भी घुटने और कोहनी काले होते हैं. क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के  अनुसार, ये बहुत ही नॉर्मल समस्या है और इसके पीछेकई कारण हो सकते हैं, जैसे त्वचा की बनावट, सूखापन या शरीर के इन हिस्सों पर होने वाला दबाव. तो अगर आपके साथ भी ऐसी ही दिक्कत है और इस कालेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसका कारण और इसे ठीक करने के उपाय..

यह भी पढ़ें : शरीर में कूट-कूट कर विटामिन B12 भर देंगे ये 6 फूड, डाइट में जरूर करें शामिल

1. इन हिस्सों की त्वचा अलग होती है

घुटने और कोहनी की त्वचा बाकी शरीर की त्वचा से अलग होती है. ये जगहें ज्यादा मोटी होती हैं, इसलिए यहां की त्वचा जल्दी डल हो जाती है. जब भी इन जगहों पर ज्यादा रगड़ या दबाव पड़ता है, तो ये काली हो सकती हैं.

2. अक्सर इन हिस्सों पर दबाव पड़ता है

हम जब बैठते हैं, झुकते हैं या घुटनों पर दबाव डालते हैं, तो ये हिस्से ज्यादा रगड़ खाते हैं. इस रगड़ से धीरे-धीरे इन हिस्सों की त्वचा का रंग गहरा हो जाता है. लगातार इन पर दबाव पड़ने से कालापन बढ़ सकता है.

3. ड्राई स्किन

घुटनों और कोहनी की त्वचा में नमी की कमी होती है. ये हिस्से बहुत ज्यादा सूखते हैं और सूखी त्वचा (Dry Skin) पर कालापन ज्यादा दिखता है. जब इन हिस्सों पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, तो रंग गहरा दिखता है.

4. सूरज की किरणें 

घुटने और कोहनी अक्सर धूप के संपर्क में आ जाते हैं, क्योंकि ये हिस्से शरीर के बाहर होते हैं. सूरज की हानिकारक किरणें यानी अल्ट्रा-वॉयलेट रेज (Ultraviolet) मेलानिन को बढ़ाती हैं, जिससे रंग गहरा हो सकता है. मेलानिन एक ऐसा नेचुरल तत्व होता है, जो स्किन, बाल और आंखों को रंग देता है. यह एक अमीनो एसिड, टाइरोसिन से बनता है और त्वचा की बाहरी परत में मेलानोसाइट नाम की कोशिकाओं में पैदा होता है. मेलेनिन की मात्रा और प्रकार ही त्वचा, बालों और आंखों के रंग तय करते हैं.

5.  कुछ खास बीमारियां भी वजह हो सकती हैं

कभी-कभी घुटनों और कोहनी के कालेपन का कारण सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कि हाइपरपिग्मेंटेशन या स्किन ड्राई होना है. अगर यह समस्या लंबे समय से हो रही हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा है.

कालेपन से छुटकारा के लिए क्या करें

अपने घुटनों और कोहनी को अच्छे से मॉइश्चराइज करें.

डेड स्किन को रिमूव करने के लिए हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें.

धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.

नींबू और शहद का मिश्रण इन हिस्सों पर लगाएं. यह कालापन कम करने में मदद करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Tree Of Death: बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े हुए तो जा सकती है जान? जानें 'ट्री ऑफ डेथ' का सच
बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े हुए तो जा सकती है जान? जानें 'ट्री ऑफ डेथ' का सच
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget