एक्सप्लोरर

गर्मी में त्वचा की यूं करें देखभाल, बच सकते हैं सनबर्न से

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और यूवी रेडिएशन की वजह से त्वचा में नमी कम हो जाती है, जिस वजह से त्वचा ड्राई, मुरझाई और बेजान हो जाती है और त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा काला हो जाता है. ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन इस मौसम में त्वचा की देखभाल के उपाय बता रही हैं.

नई दिल्लीः गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और यूवी रेडिएशन की वजह से त्वचा में नमी कम हो जाती है, जिस वजह से त्वचा ड्राई, मुरझाई और बेजान हो जाती है और त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा काला हो जाता है. ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन इस मौसम में त्वचा की देखभाल के उपाय बता रही हैं.

  • गर्मियों के मौसम में धूप से त्वचा के बचाव के लिए सनस्क्रीन का लेप काफी प्रभावी माना जाता है. अगर आपको भरी दोपहर में घर से निकलना ही पड़े तो सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर ना निकलें.
  • गर्मी और प्रदूषण से चेहरे पर कील-मुहांसे, छाइयां, काले दाग, ब्लैकशेड और पसीने की बदबू की समस्या हो जाती है. ऐसे में टोपी पहनना, छाता लेकर चलना और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर में रहना बेहतर उपाय है.

कैसे झुलसती है त्वचा - सूरज की किरणों के सीधे प्रभाव में आने से त्वचा में मेलेनिन की मात्रा बढ़ जाती है जो कि त्वचा की रंगत को प्रभावित करती है. मेलेनिन वास्तव में सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है. मेलेनिन जब त्वचा के निचले हिस्सों में पैदा होने के बाद इसके ऊपरी बाहरी हिस्सों तक पहुंचता है तो त्वचा की रंगत काली पड़ जाती है.

त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए अपनाएं ये उपाय- सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा की रंगत को दोबारा हल्की रंगत में लाने के लिए त्वचा के अनुरूप फेशियल स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं. यदि आपकी त्वचा शुष्क हो तो सप्ताह में मात्र एक बार ही स्क्रब का उपयोग करना चाहिए, लेकिन तैलीय त्वचा में इसका उपयोग दोहरा सकते हैं.

कैसे करें स्क्रब का इस्तेमाल- स्क्रब को त्वचा पर आहिस्ता से गोलाकार स्वरूप में उंगलियों के सहारे लगाना चाहिए और कुछ समय बाद इसे ताजे सादे पानी से धोना चाहिए. इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं जिससे त्वचा में निखार आ जाता है.

धूप से त्वचा को खराब होने के लिए अपनाएं ये उपाय-

  • दिनभर बाहर रहने पर शाम को चेहरे पर कुछ समय तक बर्फ के टुकड़ों को रखिए. इससे सनबर्न से हुए नुकसान से राहत मिलेगी और त्वचा में नमी बढ़ेगी.
  • चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाने से भी गर्मियों में झुलसी त्वचा को काफी सुकून मिलता है.
  • सनबर्न के नुकसान को कम करने के लिए चेहरे को बार बार ताजे, साफ और ठंडे पानी से धोइए.
  • गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालने से सनबर्न का असर खत्म हो जाएगा.
  • एक चम्मच शहद में दो चम्मच नींबू का रस मिलाइए और आधा घंटा बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए. इसे प्रतिदिन चेहरे पर लगाइए.
  • तैलीय त्वचा से झुलसी त्वचा को राहत प्रदान करने के लिए खीरे के गुद्दे को दही में मिलाइए और इस मिश्रण को 20 मिनट बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए.
  • सूर्य की किरणों से झुलसी त्वचा पर कॉटनवूल की मदद से ठंडा दूध लगाएं. इससे त्वचा को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि त्वचा कोमल बनकर निखरेगी. लंबे समय तक इसका उपयोग करने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा.
  • मुट्ठी भर तिल को पीसकर इसे आधे कप पानी में मिला लीजिए और दो घंटे तक मिश्रण को कप में रखने के बाद पानी को छानकर इससे चेहरा साफ कर लीजिए, झुलसी त्वचा में फायदा होगा.

ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget