एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गर्मियों में खाएं सत्तू के पराठे, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

Sattu Benefits: सत्तू के पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. गर्मियों में सत्तू पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सत्तू के पराठे खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं.

Sattu Ka Paratha Recipe: गर्मियां आते ही लोग अपनी डाइट में सत्तू जरूर शामिल करते हैं. सत्तू खाने से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है साथ ही पेट भी भरा रहता है. बिहार में सत्तू बहुत खाया जाता है. सत्तू का शरबत, सत्तू से लिट्टी और सत्तू के पराठे खूब बनाए और खाए जाते हैं. ज्यादातर लोग गर्मियों में सत्तू को पानी में घोलकर और चीनी डालकर पीते हैं. आप चाहें तो नाश्ते या खाने में सत्तू के पराठे भी बना सकते हैं. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. आज हम आपको सत्तू के पराठे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, इन्हें बनाना बहुत आसान है. आइये जानते हैं कैसे बनाएं सत्तू के पराठे. 

सत्तू के पराठे बनाने के लिए सामग्री

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप सत्तू 
  • 2 प्याज बारीक कटी 
  • 5 कली लहसुन की पिसी हुई 
  • 1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून अजवायन 
  • 3  हरी मिर्च कटी हुई
  • 1 टेबलस्पून नींबू रस
  • 1 टी स्पून अमचूर 
  • 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया 
  • 2 टी स्पून घी 
  • स्वादानुसार नमक 
  • पराठे बनाने के लिए तेल या घी

सत्तू के पराठे बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले गेहूं का आटा लें और इसे छान लें. अब आटे में घी और स्वादानुसार नमक डालकर गूंद लें. 
2- आपको आटा ज्यादा मुलायम नहीं गूंथना है. अब आटे को सेट होने के लिए कुछ देर रख दें.
3- अब किसी बाउल में सत्तू लें, उसमें लहसुन का पेस्ट, अदरक, कटा प्याज, नींबू रस, अमचूर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अजवायन और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4- अब इस मिश्रण में आपको मिलाते हुए करीब 2 चम्मच पानी डालना है.
5- अब आटे को थोड़ा हाथों से फिर से गूंथ लें और सेट कर लें. अब लोई लेकर उसे पूरी जितना बेल लें.
6- अब इसमें तैयार सत्तू को भरावन की तरह भर दें और चारों ओर से मोड़कर बंद कर दें. 
7- अब इसे बीच से दबाते हुए गोल पराठा बेल लें.
8- मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और तवा पर थोड़ा तेल लगा दें. अब इस पर पराठा डालें
9- थोड़ी देर सिकने के बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर भी तेल लगाकर सेक लें.
10- पराठे को दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें और इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें.
11- तैयार हैं सत्तू के स्वादिष्ट और एकदम हेल्दी पराठे.
12-  आप इन्हें सॉस, अचार या दही के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: रात के बचे हुए छोले को फेंकने के बजाय बनाएं यह टेस्टी स्नैक, जानें रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget