एक्सप्लोरर

Hair Care: बालों में रातभर नहीं रखना चाहिए तेल, हो सकते हैं ये नुकसान - ये है सही तरीका

Hair Oiling: बालों में तेल लगाना एक जरूरी प्रक्रिया है क्योंकि इससे बालों को आवश्यक मॉइश्चर मिलता है. लेकिन यदि तेल सही समय पर और सही विधि से ना लगाया जाए तब यह हानि भी पहुंचा सकता है.

Hair Oiling Tips: बालों में तेल लगाने की जब भी बात होती है तो हमारे देश के ज्यादातर हिस्सों में आपको 24 घंटे या दो-तीन दिन तक सिर में तेल लगाकर (Hair oiling) घूमने वाले लोग मिल जाएंगे. क्योंकि हमारे यहां माना जाता है कि बालों में जितना समय तेल (Hair oil) लगा रहेगा, बाल उतने हेल्दी और काले रहेंगे (Healthy and black hair). हालांकि ऐसा करना सही नहीं है. कारण यहां जान लीजिए...

  • तेल का काम बालों को मॉइश्चर देना होता है, जो कि तेल ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट के अंदर दे देता है. आप चाहें तो बाल धोने से सिर्फ 5 मिनट पहले तेल लगाएं और फिर शैंपू कर लें.
  • सिर में 30 मिनट से अधिक तेल लगाए रखने पर यह कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है, जैसे सिर में डैंड्रफ का चिपचिपा होना.
  • बालों की जड़ों में अतिरिक्त सीबम आना और इस कारण गंदगी जमा होना, जो कि बाद में कई तरह के फॉलिकल इंफेक्शन की वजह भी बन जाता है.
  • बालों में अधिक समय तक तेल लगाए रखने पर हवा और वातावरण में मौजूद डस्ट बालों पर अधिक जमती है और सिर में गंदगी जमा होने का कारण बनती है.
  • अब सबसे खास बात यह कि सिर में रातभर तेल लगाए रखना हमारा पारिवारिक चलन है, यह आयुर्वेदिक तरीका बिल्कुल नहीं है. जी हां, आयुर्वेद के बालों में लंबे समय तक तेल लगाने के लिए नहीं कहता है. बल्कि स्नान से आधा या एक घंटा पहले तेल मसाज करके तब स्नान करने का सुझाव देता है.

कौन-सा तेल है बालों के लिए बेस्ट?

  • आप काले, लंबे, घने और शाइनी बाल चाहते हैं तो उन तेलों के प्रति आकर्षित ना हों, जिनका विज्ञापन आपके चहीते सेलेब्स करते हैं. बल्कि आपके यहां जो लोकल तेल है, उसका उपयोग करें. यानी यदि आपके क्षेत्र में सरसों बहुत उगाई जाती है तो सरसों का तेल लगाएं, यदि नारियल की खेती होती है तो नारियल का तेल लगाएं और यदि आंवला बहुत अधिक उगता है तो आंवले का तेल लगाएं.
  • ऐसा इसलिए कि आपके क्षेत्र में पैदा होने वाली फसल प्राकृतिक रूप से उन पोषक तत्वों से भरी होती है, जिनकी आपके बालों और शरीर को आवश्यकता होती है. इसलिए रीजनल क्रॉप से तैयार हेयर ऑइल आपको आपके पसंदीदा बाल पाने में सबसे अधिक सहायता करेगा.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: क्यों होती है डैंड्रफ की समस्या, क्या है इसका पर्मानेंट इलाज

यह भी पढ़ें: चांद की तरह चमकेगा आपका रूप, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं
बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं
Identify Hidden Talent in Kids: कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग
कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग
Water Tank Cleaning: बारिश के मौसम में गंदा हो रहा है टंकी का पानी? अपनाएं ये टिप्स
बारिश के मौसम में गंदा हो रहा है टंकी का पानी? अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget