एक्सप्लोरर

Year Ender 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे भारत के ये 2 मंदिर

Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं भारत के वो 2 मंदिर जो साल 2024 में चर्चा का विषय रहे.

Year Ender 2024: साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में है. दुनिया नए साल 2025 के इंतजार में है. नया साल जहां कई उम्मीदें, आनंद लेकर आता है तो पुराना साल सुनहरी यादें छोड़ जाता है.

धार्मिक दृष्टि से देखें तो इस साल भारत के मंदिर काफी चर्चा में रहे. कुछ यादगार पल रहे तो कुछ विवादों के कारण चर्चा का विषय बने. आइए जानते हैं भारत को दो प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जो साल 2024 में ट्रेंड में क्यों रहे.

2024 में सबसे अधिक चर्चा में रहे भारत के दो मंदिर

राम मंदिर, अयोध्या

22 जनवरी 2024, ये महज तारीख नहीं बल्कि वो ऐतिहासिक दिन था जो हर हिंदू के जहन में जन्मों जन्मांतर तक याद रहेगा. पीड़ियों तक इसकी चर्चा होगी, क्योंकि इस दिन राम जन्मभूमि अयोध्या में राम लला की भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सफर काफी चुनौतियों भरा रहा है. बाबरी विवाद, आदालतों में चली लंबी लड़ाई और फिर शीर्ष अदालत के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण हुआ.

कैसी है रामलला की नई मूर्ति

अयोध्या में राम मंदिर की कयाकल्प के साथ नई मूर्ति की स्थापना भी हुई. अब पुरानी मूर्ति के साथ यहां 5 साल के रामलला की नई मूर्ति भी विराजमान हैं. इनकी मूर्ति का निर्माण श्याम शिला से हुआ है, जिसका रंग काला होता है. इस मूर्ति में बालत्व, देवत्व और एक राजकुमार तीनों की छवि दिखाई देती है. कमल दल पर खड़ी मुद्रा में मूर्ति, हाथ में तीर और धनुष है, मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इसकी कुल ऊंचाई 4.24 फीट, जबकि चौड़ाई तीन फीट है.

अयोध्या में राम मंदिर का इतिहास हजारों साल तक रहे, इसके लिए मंदिर के गर्भगृह की 200 फीट गहराई में टाइम कैप्सूल रखा जाएगा. इसमें मंदिर की पूरी डिटेल होगी, ताकि भविष्य में जन्मभूमि और राम मंदिर का इतिहास देखा जा सके और कोई विवाद नहीं हो.

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

इस साल राम मंदिर के बाद विश्व प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर भी काफी चर्चा में रहा. तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है. तिरुपति मंदिर के प्रसादम (लड्डू) में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने के दावे के कारण ये मंदिर चर्चा का विषय रहा.

तिरुपति बालाजी में चढ़ने वाले लड्डू के प्रसाद की काफी मान्यता है और हर रोज लाखों की संख्या में लड्डू बनते हैं. प्रसादम लड्डू को तिरुपति बालाजी की कृपा के रूप में भी देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस लड्डू को बतौर प्रसाद लिए बिना तिरुपति बालाजी का दर्शन अधूरा होता है.

Hindu Calendar December 2024: हिंदू कैलेंडर दिसंबर 2024, जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget