एक्सप्लोरर

Wedding Muhurat In 2022: नए साल में 17 जनवरी के बाद फिर बजेंगी शहनाई, ये है सालभर के विवाह मुहूर्त

Wedding Muhurat 2022: हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य बिना तारीख निकलवाए नहीं किए जाते हैं. किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ समय का होना बेहद जरूरी है.

Wedding Muhurat 2022: हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य बिना तारीख निकलवाए नहीं किए जाते हैं. किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ समय का होना बेहद जरूरी है. विवाह आदि के कार्यों में भी दिन, समय बहुत महत्वपूर्ण हैं. सनातन धर्म में विवाह को जन्म-जन्मांतर का रिश्ता माना जाता है, इसलिए विवाह से पहले ज्योतिषाचार्यों से कुंडली भी मिलवाई जाती है. साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि विवाह का शुभ कार्य शुभ दिन में होना चाहिए.  

सालभर में आने वाले खरमास, मलमास, पितृपक्ष और चतुर्मास आदि के दिनों में विवाह करना शुभ नहीं माना जाता. अभी पौष माह में खरमास के दिन चल रहे हैं, ऐसे में विवाह आदि जैसे शुभ कार्यों को नहीं किया जाता. नए साल की शुरुआत होने वाली हैं, और नए साल पर लोग शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में ज्योतिषियों ने गणना करके नए साल में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त के बारे में बताया है. आइए जानते हैं साल 2022 में पड़ने वाले शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में. 

2022 के शुभ विवाह मुहूर्त  (Wedding Muhurat 2022)

1. जनवरी 2022:  नए साल 2022 में शादी के दिन 5 शुभ दिन के मुहूर्त हैं. अगर कोई व्यक्ति जनवरी में शादी करने की प्लानिंग कर रहा है तो 15, 20, 23, 27 और 29 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. आप अपनी कुंडली के अनुसार कोई भी तारीख निकाल सकते हैं. 

2. फरवरी 2022: फरवरी में भी 4 दिन के शुभ मुहूर्त हैं. 5, 11, 18 और 19 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. 

3. मार्च 2022: वैसे मार्च में विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है. लेकिन फिर भी कुछ ज्योतिषि 4 मार्च को विवाह के लिए शुभ दिन बता रहे हैं. कोई भी तारीख फाइनल करने से पहले अपने ज्योतिषियों को एक बार कुंडली अवश्य दिखा लें. 

4. अप्रैल 2022: 17, 19, 21, 22, 23 और 28 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. 

5. मई 2022: 02, 03 (अक्षय तृतीया), 09, 10, 11, 12,13, 16, 18, 19, 20, 25, 26 और 31 तारीख मई में 14 दिन विवाह के लिए शुभ हैं. आप इनमें से कोई भी तारीख ज्योतिषियों की सलाह से निकलवा सकते हैं. 

6. जून 2022: जून माह में हालांकि बहुत से लोग गर्मी में शादी से बचते हैं. लेकिन इस माह में 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17, 21 और 22 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं. 

7. जुलाई 2022: 03, 05 और 08 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. 

8. अगस्त 2022: अगस्त में चतुर्मास शुरू होने के कारण इन माह में शादी के शुभ मुहूर्त नहीं होते. 

9. सितम्बर 2022: विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है.

10. अक्टूबर 2022: विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है.

11. नवम्बर 2022: नवंबर के आखिर में जाकर शादी के लिए मुहूर्त खुलेंगे. 25, 26, 28 और 29 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं. 

12. दिसंबर 2022: दिसंबर में भी ज्यादा दिन के मुहूर्त नहीं है. दिसंबर की 02, 04, 07, 08, 09 और 14 तारीख को विवाह के लिए शुभ बताया जा रहा है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Ganpati Upay: बुधवार के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, मिलेगी सुख-समृद्धि

Feng Shui Tips: फेंगशुई में इस जानवर की मूर्ति भी है बेहद चमत्कारी, सही दिशा में रखते ही राजा बन जाता है व्यक्ति!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget