एक्सप्लोरर

Wedding: कुंवारी कन्याएं क्यों नहीं देखती शादी में सिंदूरदान की रस्म

Wedding: हिंदू धर्म (Hindu Dharam) में सिंदूरदान की रस्म होती है, इसके बिना विवाह पूर्ण नहीं होता. लेकिन सिंदूरदान की रस्म को कुंवारी कन्याएं नहीं देख सकती. जानते हैं आखिर इसका क्या कारण है ?

Wedding: हिंदू परंपरा में होने वाली शादी में कई तरह की रस्में होती हैं, जिसका सनातन धर्म (Sanatan Dharam) में खास महत्व है. इसलिए विवाह से जुड़ी हर विधियों को बारीकी से निभाया जाता है, जिसके कि भावी वर-वधू का दांपत्य जीवन सदा के लिए खुशहाल बना रहे.

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों (16 Sanskar) में विवाह भी एक है. दांपत्य जीवन की शुरुआत से पहले विवाह की परंपरा सदियों से चली आ रही है. विवाह के पहले वर पक्ष और वधू पक्ष में कई तरह की रस्में जैसे सगाई, तिलक, हल्दी, मेहंदी आदि होती हैं. वहीं विवाह के दौरान भी वरमाला,फेरे, कन्यादान और सिंदूरदान जैसी रस्में निभाई जाती हैं.

सिंदूरदान हिंदू धर्म (Hindu Dharam) की ऐसी परंपरा है, जिसके बिना विवाह पूर्ण नहीं माना जता है. विवाह में सिंदूरदान को बहुत जरूरी माना जाता है. इसलिए पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वर वधू की मांग सिंदूर से भरता है. इसे ही सिंदूरदान कहा जाता है. सिंदूरदान के बाद वर-वधू न सिर्फ दांपत्य जीवन की नई शुरुआत करते हैं बल्कि सात जन्मों के बंधन में बंध जाते हैं.

किसे नहीं देखता चाहिए सिंदूरदान रस्म

कुंवारी कन्याएं विवाह की सभी रस्मों को देख सकती है, लेकिन सिंदूरदान की रस्म देखना वर्जित होता है. इसलिए सिंदूरदान के समय कपड़े की सहायता से चारदीवारी बनाई जाती है, जिसके भीतर वर वधू की मांग में 3,5 या 7 बार सिंदूर से मांग भरता है. मांग भरने के लिए अंगूठी या सिक्के का प्रयोग किया जाता है.

खासकर बिहार जैसे क्षेत्रों में इस परंपरा का पालन किया जाता है और यहां कुंवारी कन्याओं को सिंदूरदान की रस्म देखना वर्जित होता है. इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि कुंवारी कन्या यदि इस रस्म को देखे तो सिंदूरदान का पूर्ण फल नहीं मिलता.

अखंड सौभाग्य का प्रतीक है सिंदूर

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, हिंदू धर्म में सिंदूर को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. हमारे शरीर में 7 चक्र होते हैं, जिसका नियंत्रण सिर के उस हिस्से से होता है, जहां सिंदूर भरा जाता है. ज्योतिष के अनुसार मांग के पीछे सूर्य विराजित होता है. साथ ही मेष राशि का स्थान भी माथे पर ही होता है. ऐसे में मांग भरने से सूर्य और मंगल ग्रह दोनों मजबूत होते हैं.

ये भी पढ़ें: Wedding: शादी में दुल्हन मेहंदी से हाथों में क्यों लिखवाती है पति का नाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time: सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?
सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget