एक्सप्लोरर

Scorpio Weekly Horoscope: इस सप्ताह करियर में मिलेगी सफलता, रुका धन मिलेगा! पढ़ें वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope: यह नया सप्ताह वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) सुरेश श्रीमाली से जानें वृश्चिक के लिए ये हफ्ता परिवार, धन, सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

Vrishchik Saptahik Rashifal 31 August to 6 September 2025: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस से जुड़ी ट्रेवलिंग के लिहाज से शुभ रहने वाला है. आपके अधूरे काम पूरे होंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बनेगी.

परिवार राशिफल
फेस्टिवल सीजन पर घर के रेनोवेशन और डेकोरेशन पर ज्यादा खर्च हो सकता है. परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता संभव है.

लव राशिफल
लव लाइफ में उतावलेपन से बचें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. शादीशुदा जातकों के लिए जीवनसाथी कठिन समय में संबल बनकर साथ देंगे.

नौकरी राशिफल
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा. करियर से जुड़ी ट्रेवलिंग फायदेमंद साबित होगी. कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

व्यापार राशिफल
बिजनेस करने वालों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. किसी प्लानिंग या डील से लाभ की संभावना है. सप्ताह के मध्य में नए अवसर भी सामने आएंगे.

युवा और करियर राशिफल
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. पढ़ाई में एकाग्रता और आत्मविश्वास बनाए रखें.

धन राशिफल
रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. हालांकि घर की सजावट और उत्सव से जुड़ी चीजों पर ज्यादा खर्च हो सकता है.

हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह सावधानी मांगता है. पुरानी बीमारी या मौसमी रोग उभर सकते हैं. खान-पान और दिनचर्या का ध्यान न रखने पर हॉस्पिटल के चक्कर भी लग सकते हैं.

शुभ रंग और अंक

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9

उपाय
मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. साथ ही बजरंग बाण का पाठ करें. इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी और बाधाएं दूर होंगी.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?
करियर और बिजनेस में लाभ होगा, साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा.

Q2. क्या छात्रों को सफलता मिलेगी?
हां, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी.

Q3. क्या खर्च बढ़ेंगे?
हां, घर की सजावट और फेस्टिवल से जुड़े कार्यों में अधिक धन खर्च होगा.

Q4. स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा समय रहेगा?
मौसमी रोग और पुरानी बीमारी परेशानी दे सकती है, खानपान पर ध्यान जरूरी है.

Q5. वृश्चिक राशि का शुभ उपाय क्या है?
मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget