एक्सप्लोरर

Vat Savitri Vrat Katha 2025: सावित्री और सत्यवान की इस कथा के बगैर अधूरी है वट सावित्री व्रत की पूजा

Vat Savitri Vrat Katha 2025: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. लेकिन यह पूजा सावित्री और सत्यवान की कथा के बगैर अधूरी मानी जाती है.

Vat Savitri Vrat Katha 2025:  हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस साल वट सावित्री का व्रत सोमवार 26 मई 2025 को रखा जाएगा. इसी तिथि पर सोमवती अमावस्या भी रहेगी.

धार्मिक मान्यता है कि, वट सावित्री व्रत के प्रभाव से ही सावित्री यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस ले आई थे. तब से ही इस व्रत की शुरुआत भी मानी जाती है. वट यानी बरगद वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री के मृत पति सत्यवान के प्राण वापिस कर दिए थे. यही कारण है कि इस दिन महिलाएं बरगद वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर पूजा-पाठ करती हैं, पेड़ की परिक्रमा करती है और कच्चा सूत बांधती है. इसी के साथ महिलाएं वट सावित्री व्रत की कथा सुनती और सुनाती हैं. इस व्रत कथा के बिना वट सावित्री की पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए पूजा में आप भी यह कथा जरूर पढ़ें या इसका श्रवण करें.

वट सावित्री व्रत कथा (savitri satyavan katha in hindi)

वट सावित्री से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, राजर्षि अश्वपति की एक कन्या थी, जिसका नाम सावित्री था. सावित्री का विवाह वनवासी राजा द्यमत्सेन के पुत्र सत्यवान से तय हुआ. नारद जी ने सावित्री को बता दिया कि सत्यवान अल्पायु है, लेकिन सावित्री विवाह का निर्णय कर चुकी थी और सच जानने के बाद भी उसने अपना निर्णय नहीं बदला. सावित्री ने समस्त राज वैभव का त्याग कर सत्यवान से विवाह किया. विवाह के बाद सावित्री सत्यवान और अपने सास-ससुर के साथ एक वन में रहने लगी.

एक बार सत्यवान लड़कियां काटने के लिए जंगल गया हुआ था. तभी अचानक वह मूर्छित होकर गिर पड़ा. सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे पति को लिटाया. ठीक उसी समय यमराज सत्यवान के प्राण लेने पहुंच गए. जैसे ही यमराज सत्यवान को लेकर जाने लगे, सावित्री भी यमराज के पीछे-पीछे जाने लगी. यमराज ने कहा- हे पतिव्रता नारी! पृथ्वी पर तुम्हारा साथ अपने पति के साथ यहीं तक था तुम अब वापस लौट जाओ. लेकिन सावित्री नहीं मानी और उसने यमराज से कहा कि जहां मेरे पति रहेंगे मुझे भी वही रहना है और यही मेरा पत्नी धर्म है. यमराज के बहुत मना करने पर भी सावित्री नहीं मानी.

अंत में यमराज ने सावित्री से कहा कि मैं तुम्हारे पति के प्राण वापिस तो नहीं कर सकता लेकिन तुम मुझसे तीन वरदान मांग सकती हो. तीनों वरदानों में सावित्री ने पहले वरदान में अपने नेत्रहीन सास-ससुर की नेत्र ज्योति मांगी, दूसरे वरदान में उनका खोया राजपाट मांगा और तीसरे वरदान में उसने 100 पुत्रों की मां बनने का वर मांग लिया. तीनों वरदान सुनने के बाद यमराज ने ‘तथास्तु’ कह दिया और सत्यवान को लेकर आगे बढ़ने लगे.

तभी सावित्री ने यमराज को रोकते हुआ कहा, प्रभु मैं एक पतिव्रता पत्नी हूं और आपने मुझे 100 पुत्रों की मां होने का आशीर्वाद दिया है. यह सुनकर यमराज को आखिरकार सत्यवान के प्राण वापस करने पड़े. सावित्री तुरंत दौड़कर वट वृक्ष के पास गई, जहां उसके पति का मृत शरीर पड़ा था. यमराज के आशीर्वाद से सत्यवान अब जीवित हो गए थे.

इस तरह पतिव्रता, साहसी और गुणी सावित्री ने न केवल अपने मृत पति सत्यवान को पुनः जीवित कराया बल्कि सास-ससुर की नेत्र ज्योति और ससुराल वालों का खोया राजपाट भी फिर से वापिस मांग लिया. इसलिए कहा जाता है कि, वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो जान लें पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget