एक्सप्लोरर

Tulsi: तुलसी का पौधा घर में किस दिशा में लगाना चाहिए, वास्तु के हिसाब से जानें सही डायरेक्शन

Vastu tips for Tulsi: तुलसी को लक्ष्मी स्वरूपा माना गया है. घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में लगा हो और नियम से इसका पूजन किया जाए तो कभी धन की कमी नहीं होती, जानें तुलसी की सही दिशा और नियम.

Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवताओं की तरह पूजने की परंपरा है. तुलसी को वृंदा (Vrinda) भी कहा जाता है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी हो वहां कभी धन की कमी नहीं होती, क्योंकि तुलसी में मां लक्ष्मी (Laxmi ji) का वास होता है. इसलिए इसे धन प्रदान करने वाला पौधा भी कहा जाता है. वास्तु के अनुसार घर में तुलसी की दिशा सही होना बेहद जरुरी है तभी इसका फल प्राप्त होता है.

घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं (Tulsi Right direction at home)

घर में तुलसी के पौधा लगाने की सबसे सही दिशा उत्तर या पूर्व, ईशान कोण मानी गई है. पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है, सूर्य के समान ऊर्जा बनी रहती है. वहीं उत्तर दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तुलसी

 गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से न सिर्फ यह सूख जाता है बल्कि इससे कंगाली का सामना भी करना पड़ सकता है. तुलसी को दक्षिण दिशा में न लगाएं. ये दिशा पितरों की है. ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है. साथ ही इसे पश्चिम दिशा में न लगाएं.इससे आर्थिक संकट घहराने लगता है

तुलसी जी का मंत्र (Tulsi Puja Mantra)

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि

हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

कब लगाएं तुलसी पौधा

वास्तु के अनुसार तुलसी पौधा लगाने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है. वहीं बात करें माह की तो कार्तिक या चैत्र महीने में घर में तुलसी लगाना सबसे शुभ माना गया है. इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं. आर्थिक संकट दूर होता है. कहते हैं कि जिस घर में इस दिशा में तुलसी लगी होती हैं उस घर में सदैव प्‍यार और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

घर में है तुलसी तो इन बातों का रखें ध्यान (Tulsi Puja Niyam)

  • तुलसी को रोजाना जल अर्पित करना चाहिए, लेकिन एक नियमित मात्रा में क्योंकि अधिक जल डालने पर इसकी जड़ को नुकसान पहुंचता है, वह सूख जाता है. तुलसी का सूखना शुभ नहीं माना जाता.
  • सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए, बस दीपक लगाकर पूजन करें. बिना प्रणाम किए तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए, ये विष्णु प्रिया है. ऐसा करने पर विष्णु जी और मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.
  • एकादशी पर तुलसी में जल नहीं डाले, न ही इसका पत्ता तोड़ें, इससे दुर्भाग्य आता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget