एक्सप्लोरर

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर के आसपास भूलकर भी न हो ये पेड़, आर्थिक तंगी से जीवन हो सकता है बेहाल!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई बातें की गई हैं. घर खरीदते समय सिर्फ घर के अंदर की ही चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होती.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई बातें की गई हैं. घर खरीदते समय सिर्फ घर के अंदर की ही चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होती. बल्कि घर के आसपास का माहौल भी वास्तु अनुरूप होना चाहिए. तभी वो सभी दृष्टिकोण से शुभ होता है. वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे का भी अहम रोल होता है. जैसे घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है क्योंकि तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है. उसी प्रकार घर के बाहर भी कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें घर के बाहर लगाना शुभ नहीं माना जाता. वहीं नीम, मनी प्लांट आदि भी शुभ माने जाते हैं. कुछ निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करने वाले पौधों को न घर के अंदर जगह देनी चाहिए, न ही घर के बाहर. आइए जानते हैं घर के बाहर किस तरह के पेड़ों को लगाने से मनाही होती है.

घर के बाहर इन पेड़ों को लगाने से करें परहेज

इमली का पेड़ (Tamarind Plant)

वास्तु की दृष्टि से इमली का पेड़ घर के आसपास लगाना अशुभ होता है. वैसे तो सेहत के लिहाज से इमली का पेड़ काफी लाभकारी होता है, लेकिन घर के बाहर इसे लगाना सही नहीं होता. घर के आसपास इमली का पौधा लगाने से निगेटिव एनर्जी पैदा होती है. अगर कहीं घर के आसपास इमली का पेड़ होता है तो घर के सदस्य कई तरह की बीमारियों से परेशान रहते हैं. वहीं, घर में लोगों के बीच मनमुटाव भी बना रहता है. 

पीपल (Peepal)

पीपल के पेड़ को धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है. लेकिन वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पेड़ लगाना शुभ नहीं माना जाता है. वहीं, घर के आसपास भी पीपल का पेड़ न हो इस बात का ध्यान रखें. इससे आर्थिक नुकसान होता है.

नागफनी (Cactus Plant)

वास्तु के अनुसार घर के आंगन में किसी भी प्रकार का कांटेदार पौधा लगाना मना होता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है. नागफनी भी कांटेदार पौधा ही होता है. नागफनी या उसके जैसे कांटे वाले पौधे घर या आसपास नहीं लगाना चाहिए. इससे उत्पन्न होने वाली निगेटिव एनर्जी घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव पैदा करती है. 

खजूर  का पौधा (Date palm Plant)

खजूर का पेड़ भी घर पर लगाना शुभ नहीं माना जाता. यह भी कांटेदार पेड़ होता है. ऐसे में वास्तुकारों का कहना है कि इसे घर के आसपास भी नहीं लगाना चाहिए. कांटेदार खजूर का पेड़ घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधक बनता है.

मदार का पौधा (Giant calotrope)

मदार का पौधा भी वास्तु के दृष्टिकोण से घर के आसपास लगाना अशुभ होता है. दरअसल, इसके पौधे से दूध निकलता है, जो निगेटिव एनर्जी का कारण होता है. मदार से उत्पन्न निगेटिव एनर्जी घर-परिवार की उन्नति में बाधा बनती है.

Utpanna Ekadashi 2021: 30 नवंबर को है उत्पन्ना एकादशी, व्रत रखने से पहले जानें नियम, जरा-सी गलती पर नहीं मिलेगा फल

Margashirsh Month 2021: मार्गशीर्ष माह में भगवान श्री कृष्ण की पूजा है बहुत पुण्यदायी, इसमें जरूर कर लें ये 3 काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
पंचक के बीच कल एकादशी, क्या भगवान विष्णु की पूजा में भी होगी मनाही? जानें धर्मशास्त्र के नियम
पंचक के बीच कल एकादशी, क्या भगवान विष्णु की पूजा में भी होगी मनाही? जानें धर्मशास्त्र के नियम
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: सुबह 7 बजे से पंचक, दोपहर में एकादशी, व्रत आज रखें या कल?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: पंचक शुरू, जानें एकादशी तिथि और आज का राहुकाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget