एक्सप्लोरर

Margashirsh Month 2021: मार्गशीर्ष माह में भगवान श्री कृष्ण की पूजा है बहुत पुण्यदायी, इसमें जरूर कर लें ये 3 काम

Margashirsh Month Benefits 2021: हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह शुरू होता है. ये साल का नौंवा महीना होता है. इसे अगहन का माह भी कहा जाता है.

Margashirsh Month Benefits 2021: हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह (Margashirsh Month 2021) शुरू होता है. ये साल का नौंवा  महीना होता है. इसे अगहन का माह भी कहा जाता है. जैसे कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और मां तुलसी जी को समर्पित होता है. वैसे ही, मार्गशीर्ष माह श्री कृष्ण को समर्पित है. इस महीने में श्री कृष्ण की भक्ति को उत्तम माना गया है. इतना ही नहीं, गीता में श्री कृष्ण ने स्वंय को मार्गशीर्ष माह बताया है.  

इसके साथ ही, मार्गशीर्ष माह में दो प्रमुख विवाह भगवान शिव और दूसार श्री राम का विवाह भी होते हैं.  ऐसा भी माना जाता है कि पहले के समय में साल की शुरुआत इसी माह से होती थी. इसलिए मार्गशीर्ष का माह बहुत पुण्यदायी होता है. 20 नवंबर से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है. मान्यता है कि इस महीने में कुछ विशेष काम करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा पाई जा सकती है. इतना ही नहीं, जीवन में तमाम दुखों का अंत भी होता है. आइए जानते हैं ऐसे तीन कामों के बारे में जो इस महीने में हर किसी को करने चाहिए. 

पवित्र नदी में करें स्नान 

स्कंदपुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने इस माह को अपना प्रिय महीना बताया है. इस दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान करने और पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है. इतना ही नहीं, इस माह नदी के स्नान के महत्व को भी बताया गया है. अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते, तो नियमित जल में थोड़ा सा गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं.  मान्यता है कि इससे श्री कृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं. इस माह सप्तमी और अष्टमी तिथि को मंगलकार्य करने की मनाही होती है. इन्हें मास शून्य तिथियां भी माना जाता है. 

एक समय करें भोजन

महाभारत के एक अध्याय में बताया गया है कि इस माह में व्यक्ति को एक समय भोजन करना चाहिए. ब्राह्मण को सामर्थ्यानुसार भोजन कराएं. अगर व्यक्ति इन सब का अनुसरण करता है तो तमाम रोगों और पापों से मुक्त हो जाता है. इस महीने में व्रत रखने से व्यक्ति निरोगी और बलवान बनता है. इतना ही नहीं, व्यक्ति का अगला जन्म भी सुखमय हो जाता है. उनका जीवन धन-धान्य से ​परिपूर्ण रहता है.

चांदी और अन्न का दान करें

मार्गशीर्ष माह में चांदी के दान को भी श्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से यौन संबन्धी समस्याएं से छुटकारा मिलता है. वीर्य वृद्धि होती है और व्यक्ति बलवान होता है. वहीं, इस माह में अन्न दान करने से हर मनवांछित कामना पूरी होती है और सभी दुखों का नाश हो जाता है.

Kharmas 2021: कब से लग रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या करें और किन चीजों से करें परहेज

Dhoop Benefits: पूजा के समय धूप जलाना क्यों होता है जरूरी, जानें क्या हैं फायदे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget