एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर की इस दिशा को माना जाता है लाभदायी, ये चीजें रखने से नहीं होती धन की कमी

घर में वास्तुदोष से बचने के लिए घर की दिशाओं का खास ख्याल रखना चाहिए. घर के प्रत्येक हिस्से का अपना अलग महत्व होता है. साथ ही घर की हर दिशा कुछ संकेत देती है.

Money Gain Vastu Tips: घर में धन की कमी या आर्थिक तंगी न हो इसके लिए लोग दिन-भर कड़ी मेहनत करते हैं. हर कोई सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन जीना चाहता है. इसके लिए वो मेहनत तो करते ही हैं. साथ ही कई दूसरे उपाय भी अपनाते हैं. लेकिन इन सब के बावजूद भी अगर तरक्की नहीं होती और आर्थिक तंगी रहती है, तो इसका कारण आपके घर में ही छिपा हो सकता है, जिसे अकसर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. दरअसल, घर में मौजूद वास्तुदोष के कारण भी ऐसा होता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से घर में वास्तु दोष लग जाता है, जिसका सीधा असर आर्थिक जीवन पर तो पड़ता ही है, साथ ही दुख, बीमारी और परिवार के कलेश पर भी देखने को मिलता है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप घर का वास्तुदोष दूर कर सकते हैं. आइए डालते हैं एक नजर. 

दिशा में छिपा है तरक्की का राज (know right direction for money gain)
घर में वास्तुदोष से बचने के लिए घर की दिशाओं का खास ख्याल रखना चाहिए. घर के प्रत्येक हिस्से का अपना अलग महत्व होता है. घर की हर दिशा कुछ संकेत देती है. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व धन के स्वामी कुबेर करते हैं. हर तरह के आर्थिक कार्यों के लिए उत्तर दिशा को उत्तम माना गया है. ऐसे में उत्तर दिशा का दोष मुक्त होना बेहद जरूरी है. धन प्राप्ति और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उत्तर दिशा में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

उत्तर दिशा है उत्तम (north direction is best)

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में हल्के नीले रंग का पेंच करवाना चाहिए. इससे आर्थिक लाभ की संभावना तो बनती ही है, साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. 

2. अगर आप किसी बिजनेस में वृद्धि चाहते हैं तो उत्तर दिशा में शीशा लगाना लाभकारी माना जाता है.

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा की दीवार में कोई दरार नहीं रहनी चाहिए. अगर ऐसा है, तो उसे तुरंत सही करवा लें. टूटी हुई दीवारें पारिवारिक कलह और लड़ाई-झगड़े का कारण तो बनती हैं और इन दरारों को अशुभ भी माना जाता है. 

4. वहीं, अगर घर में कलह-कलेश बढ़ रहे हैं, तो घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से फायदा होगा. 

5. घर के उत्तर दिशा में रसोई होने से घर में कलह-कलेश बना रहता है. ऐसे में घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए घर के उत्तर दिशा में रसोई बनाने से बचें.  

Dhanteras 2021: धनतेरस पर बर्तन खरीदना और दीया जलाना क्यों माना जाता है शुभ, जानें कारण

Safalta Ki Kunji: इन छोटी-छोटी बातों में छिपा है अमीर बनने का मंत्र, आप भी जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, पूजा मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, पूजा मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan 2026: सावन पहला सोमवार, गौरी शंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक की बढ़ी मांग
सावन का पहला सोमवार, दिल्ली के शिवालयों में आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा घेरे में हुआ जलाभिषेक
Sawan 2026: रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
Sawan 2026: काशी विश्वनाथ, सावन के पहले सोमवार पर बांस फाटक से प्रवेश करेंगे यदुवंशी बंधु, नंदी चौराहे पर गूंजेगा डमरू!
सावन का पहला सोमवार, काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आज यदुवंशी समाज निभाएगा सदियों पुरानी परंपरा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget