एक्सप्लोरर

Vastu Tips For 1st January: आज वास्तु के इन नियमों का कर लें पालन, सालभर घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

Vastu Tips For 1st January 2022: पिछले दो सालों से कोरोना ने लोगों की जिंदगी पर फुल स्टॉप लगा दिया है. ऐसे में नए साल पर लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद इस साल कोरोना महामारी से निजात मिल जाए.

Vastu Tips For 1st January 2022: पिछले दो सालों से कोरोना ने लोगों की जिंदगी पर फुल स्टॉप लगा दिया है. ऐसे में नए साल पर लोग उम्मीद  लगाए बैठे कि शायद इस साल कोरोना महामारी से निजात मिल जाए. कोरोना के चलते पिछले दो सालों में लोगों को बहुत ही कठिन दौर से गुजरना पड़ा है. वहीं, कुछ लोगों में बहुत दुख और आर्थिक  तंगी का सामना किया है. ऐसे में आज नए साल के दिन लोग भगवान से बस यही कामना कर रहे हैं, कि ये साल लोगों के जीवन में खुशियां लाएं. और उन्हें किसी दुख का सामना न करना पड़े. 

नए साल की शुरुआत लोग पूजा-पाठ आदि के साथ करते हैं ताकि सालभर भगवान की कृपा उनपर बनी रहे. लेकिन कुछ वास्तु नियमों (Vastu Niyam) का पालन करके भी घर में सकारात्मकता बनाई रखी जा सकती हैं. इन उपायों को करने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी. तो चलिए जानते हैं आज 1 जनवरी के दिन आप क्या कर सकते हैं. 

नए साल के पहले दिन करें ये वास्तु उपाय (Do These Vastu Upay On 1st January)

  • हिंदू धर्म में कोरण और स्वास्तिक चिन्ह का विशेष महत्व है. मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर तोरण और स्वास्तिक चिन्ह लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इतना ही नहीं, घर में मौजूद नाकारत्मक शक्तियों का अंत होता है. ऐसे में आप नए साल के पहले दिन घर पर अशोक या आम के पत्तों की तोरण लगा सकते हैं. साथ ही हल्दी से स्वास्तिक चिन्ह और घर के आंगन में रंगोली बनाएं. 
  • हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा और शमी के पौधो को पूजनीय स्थान प्राप्त है. कहते हैं कि इनमें देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए नए साल के पहले दिन घर में तुलसी और शमी का पौधा लगा सकते हैं. अगर पहले से ही घर में मौजूद है तो आज के दिन  इनकी पूजा अवश्य करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. साथ ही, आज के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अवश्य करें. 

ये भी पढ़ेंः New Year Upay 2022: साल के पहले दिन ही याद से कर लें ये काम, सालभर नहीं पड़ेगा शनि प्रभाव

Welcome 2022: नए साल पर इन बातों को जानना है जरूरी, वरना पड़ सकता है पछताना

  • नए साल के पहले दिन जहां शनिवार है वहीं, शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है कि आज मासिक शिवरात्रि भी है. इस दिन शनिदेव, भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं. इस दिन शिव चालीस, शिव स्तुति और महामृत्युंजय का पाठ अवश्य करें. ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget