एक्सप्लोरर

Welcome 2022: नए साल पर इन बातों को जानना है जरूरी, वरना पड़ सकता है पछताना

New Year 2022 Dos And Donts: साल 2021 कोरोना महामारी के कारण लगभग पूरी दुनिया के लिए ही काफी दुखभरा रहा है. अब नए साल को लेकर लोगों ने कई नई उम्मीदें लगा रखी हैं.

New Year 2022 Dos And Donts: साल 2021 (Year 2021) कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण लगभग पूरी दुनिया के लिए ही काफी दुखभरा रहा है. अब नए साल को लेकर लोगों ने कई नई उम्मीदें लगा रखी हैं. नए संकल्प और इस उम्मीद के साथ नए साल 2022 (New Year 2022) में कदम रख रहे हैं कि आने वाले साल में कोरोना से छुटकारा मिल जाए. लोगों के जीवन में अब और दुख न आएं, जो उन्होंने साल 2021 में देखें हैं. 

आने वाले साल को लेकर दुनियाभर में लोग बहुत उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस बात को जान लें कि नए साल के पहले दिन क्या करें और किन बातों को भूलकर भी न करें. ऐसा करने से आपको सालभर पछताना पड़ सकता है. आइए जानें.   

साल 2022 के पहले दिन भूलकर भी न करें ये काम (Do Not Do These Things On Year 2022)

- नए साल के खास मौके पर न तो किसी बुजुर्ग का अपमान करें और न ही घर में किसी तरह का क्लेश करें. घर में शांति बनाए रखें.
  
- इस दिन काले कपड़ों को पहनने से परहेज करें. ऐसा माना जाता है कि इस रंग का पहले दिन प्रयोग साल भर परेशानी लेकर आता है.

- अकसर लोग नए साल की खुशी में शराब आदि पीते हैं, लेकिन इस दिन मांस और मदिरा का सेवन न करें. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट आता है. 

- ऐसा भी माना जाता है कि साल के पहले दिन किसी को पैसे उधार न दें. ऐसा करने से आपको साल भर तंगी का सामना करना पड़ सकता है. 

- नए साल की पार्टी में ऐसे लोगों को शामिल न करें जो नकारात्मक सोच रखते हों.  

- नए साल के मौके पर घर में अंधेरा न रखें. घर में की गई रोशनी आपके जीवन में भी उजाला लेकर आएगी. इसलिए घर को रोशन रखें.

- ऐसा मानना है कि नए साल पर पर्स को बिल्कुल खाली न रखें. ऐसा करने से साल भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. 

साल 2022 के पहले दिन जरूर करें ये काम (Do These Things On Year 2021)

- साल 2022 की शुरुआत हनुमान जी की पूजा से करें. 

- माना जाता है कि नए साल के पहले दिन लाल कपड़े पहनना शुभ होता है. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर ऊं या स्वास्तिक का चिन्ह अवश्य बनाएं. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. 

ये भी पढ़ेंः  Welcome 2022: नए साल पर कर्ज मुक्ति और मनचाही नौकरी पाना हो जाएगा आसान, बस कर लें ये उपाय

Happy New Year 2022: चंद घंटे में लग जाएगा नया साल, दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और कहें- Happy New Year!

- नए साल पर किसी गरीब या जरूरतनंद को क्षमता अनुसार अनाज अवश्य दान करें. ऐसा करने से सालभर मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है.

- वहीं ऐसा भी माना जाता है कि साल के पहले दिन उगते सूर्य को ताबें के बर्तन में जल में गुड़ और सिंदूर मिलाकर अर्पित करें. ऐसा करने से नौकरी में कामयाबी के लिए शुभ रहता है.

- साल की शुरुआत बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर आर्शीवाद अवश्य लें या फिर मंदिर जाकर पंडित जी का आशीर्वाद लें. भगवान को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें. और नए साल की शुरुआत करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?
UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
UPI Temple Donation: UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget