एक्सप्लोरर

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी व्रत में यह कथा पढ़े बिना नहीं मिलता पूरा लाभ

Varuthini Ekadashi 2022: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है. वरुथिनी एकादशी व्रत रखने से व्रती को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है.

Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी के महत्व को बताते हुए श्री कृष्ण भगवान कहते हैं कि जो व्यक्ति वरुथिनी एकादशी व्रत विधि-विधान से रखता है उसके समस्त प्रकार के सांसारिक पाप मिट जाते हैं और वह स्वर्ग लोक को प्राप्त करता है. वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. पूजा के दौरान व्रत कथा का पठन किया जाता है. व्रत कथा बिना सुनें या पढ़े इस एकादशी का पूरा लाभ नहीं मिलता है. आइये जानें व्रत कथा एवं तिथि.

वरुथिनी एकादशी व्रत की कथा

एकबार भगवान श्रीकृष्ण ने वरुथिनी एकादशी व्रत कथा का महत्व धर्मराज युधिष्ठिर को सुनाते हुए कहा कि प्राचीन काल में नर्मदा नदी के तट पर मान्धाता नामक राजा राज करता था. एक बार राजा जंगल में तपस्या में लीन था तभी एक जंगली भालू आया और राजा का पैर चबाते हुए उसे घसीटकर ले जाने लगा. तब राजा मान्धाता ने अपनी रक्षा के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की. राजा की पुकार सुनकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और अपने चक्र से भालू को मार दिया.

चूँकि राजा का पैर भालू खा चुका था इसलिए राजा अपने पैर को लेकर बहुत परेशान हो गए. तब  भगवान विष्णु अपने भक्त को दुखी देख कर बोले- 'हे वत्स! शोक मत करो. तुम मथुरा जाओ और वरुथिनी एकादशी का व्रत रखकर मेरी वराह अवतार मूर्ति की विधि विधान से पूजा करो. उसके प्रभाव से तुम्हारे पैर ठीक और बलशाली हो जायेंगे. राजा मान्धाता ने वैसा ही किया. इसके प्रभाव से वह सुंदर और संपूर्ण अंगों वाला हो गया. अतः जो भी भक्त वरुथिनी एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करता है तो  उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं. तथा वह स्वर्ग लोक को प्राप्त करता है.  

वरुथिनी एकादशी तिथि

एकादशी तिथि की शुरुआत  26 अप्रैल दिन मंगलवार सुबह 01 बजकर 36 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 अप्रैल दिन बुधवार रात्रि 12 बजकर 46 मिनट पर है. ऐसे में व्रत  26 अप्रैल, मंगलवार के दिन रखा जाएगा.

पारण का समय- 27 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 22 मिनट के बीच होगा.

वरुथिनी एकादशी व्रत के पूर्ण फल प्राप्ति के लिए रखें इन बातों का ध्यान, इन 9 नियमों का पालन है जरूरी

Varuthini Ekdashi 2022: वरुथिनी एकादशी कब है, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा का महत्व और पारण का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rama Ekadashi 2026: पांच नवंबर को एकादशी और गोवत्स द्वादशी दोनों कैसे?
Rama Ekadashi 2026: पांच नवंबर को एकादशी और गोवत्स द्वादशी दोनों कैसे? पंचांग में छिपा है जवाब
Aaj Ka Panchang 4 November 2026: सुबह 11:03 बजे लगेगी एकादशी, फिर रमा एकादशी का व्रत गुरुवार को क्यों?
Aaj Ka Panchang 4 November 2026: भद्रा कब खत्म होगी? जानें एकादशी और राहुकाल का समय
Aaj Ka Meen Rashifal 4 November 2026: 6ठे चंद्रमा से विरोधियों पर विजय, पुराने निवेश से मुनाफा व ऑफिस में डांट का अलर्ट
6ठे चंद्रमा से विरोधियों पर विजय, पुराने निवेश से मुनाफा व ऑफिस में डांट का अलर्ट
Aaj Ka Kumbh Rashifal 4 November 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी, बिजनेस विस्तार व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि
7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी, बिजनेस विस्तार व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget