एक्सप्लोरर

वैशाख के महीने को ब्रह्मा जी ने क्यों बताया सबसे उत्तम माह, रोगों से बचने के लिए अपनाएं ये दिनचर्या

वैशाख का महीना चल रहा है. हिंदू धर्म और पंचांग के अनुसार वैशाख माह को सबसे पवित्र माह माना गया है. इस माह का अपना वैज्ञानिक महत्व भी है. इसलिए इस माह में व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए. आइए जानते हैं इस माह के बारे में.

कोरोना वायरस का कहर इस समय देश समेत पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है. भारत में भी इस वायरस के कारण अब तक 19 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं पूरी दुनिया में अभी तक इस महामारी से लाखों लोग काल के मुंह में समा चुके हैं. दुनिया भर के देश इस महामारी से जूझ रहे हैं. इस माह में अपनी दैनिक दिनचर्या में बदलाव कर स्वास्थ के साथ-साथ मन और मस्तिष्क को भी बेहतर बना सकते हैं. हिंदू धर्म में हर माह और पर्व के पीछे एक वैज्ञानिक महत्व भी छिपा है जिसे ऋषि मुनियों ने बहुत पहले ही अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर जान लिया था.

प्रकृति से जुड़ने का महीना है वैशाख मानव प्रकृति के आगे कुछ भी नहीं है. मनुष्य का अस्तित्व प्रकृति के कारण ही है. इसलिए हिंदू धर्म में वैशाख के माह को सृष्टि से जोड़कर भी देखा जाता है. मान्यता है कि सृष्टि के आरंभ के पंद्रह दिन बाद वैशाख मास का आरम्भ होता है.वैशाख का महीना व्यक्ति को व्यष्टि से समष्टि की ओर ले जाता है.

बदलने लगता है वातावरण वैशाख का महीने में वातावरण तेजी से बदलने लगता है. इस माह में तेज धूप निकलने लगती है. इस माह में अक्षय तृतीया का पर्व भी आता है. इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर बहुत तेज होती हैं. गर्मी बढ़ने लगती है. पानी और आंधी की भी स्थिति बनी रहती है. इस माह में वरुण देवता सक्रिय रहते हैं. पुराणों में भी इसका वर्णन मिलता है.

पौराणिक महत्व स्कंद पुराण में भगवान ब्रह्मा जी ने वैशाख माह को सबसे उत्तम मास बताया है. यह मास सभी प्रकार के जीवों को ऊर्जा जीवन प्रदान करता है.

इस माह की दैनिक दिनचर्या वैशाख माह में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना बताया गया है. इससे रोगों से बचाव होता है और ऊर्जा बनी रहती है. इस माह में सुपाच्य भोजन करना चाहिए. अधिक तैलीय भोजन नहीं करना चाहिए. संतुलित आहार लेने से शरीर को कोई रोग नहीं घेरता है. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वैशाख के माह में धर्म का पालन करना चाहिए.

इस माह में किए गए यज्ञ का विशेष फल प्राप्त होता है. इस माह दान, पशु-पक्षियों की सेवा और जनसेवा का भी महत्व बताया गया है. कहा जाता है इस माह में जो नियमों को अपनाता है उस पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

Ramayan: मेघनाद की शक्ति को देख भगवान राम भी रह गए थे हतप्रभ, रखता था खतरनाक अस्त्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget