एक्सप्लोरर

Budget 2024: सावन के पहले मंगलवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट, ज्योतिषी से जानिए इसका क्या असर रहेगा?

Union Budget 2024: 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. इस दिन सावन महीने का पहला मंगलवार भी है. ऐसे में ज्योतिषी से जानते हैं क्या बजट के दिन मंगल करेंगे मंगल और कैसा रहेगा असर?

Union Budget 2024: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहला बजट (Budget 2024) मंगलवार, 23 जुलाई 2024 को पेश होगा.

इस दिन सावन महीने का पहला मंगलवार भी रहेगा, जिसे मंगला गौरी (Mangala Gauri 2024) पर्व के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन पेश किया जाने वाला यह बजट देश के लिए कितना अच्छा रहेगा और किन क्षेत्रों को इससे लाभ मिलेगा, आइये जानते हैं ज्योतिषी से.

क्या मंगल करेंगे मंगल?

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमि पुत्र और ऋणहर्ता भी कहा गया है. ऋणहर्ता मंगल स्तोत्र का प्रथम श्लोक में कहा गया है- 

मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।

अर्थ: हे मंगल देव! शास्त्रों में आपके जो नाम बताए गए हैं, उनमें पहला नाम मंगल, दूसरा भूमिपुत्र, जिनका जन्म पृथ्वी से हुआ, तीसरा नाम ऋणहर्ता अर्थात कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें मंगलवार (Mangalwar) के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए, क्योंकि मंगलवार के दिन लिया गया कर्ज हमेशा ही नुकसानदायक रहता है और जल्दी नहीं चुकाया जाता है. यदि हम पर कोई कर्ज है तो मंगलवार के दिन उसे कर्ज को अवश्य लौटना चाहिए. मंगलवार के दिन कर्ज लौटाने का प्रयत्न करना चाहिए इससे हमारे कर्ज को जल्दी समाप्त करने में मंगल देव सहायता करते हैं.

कैसे रहेगा आम बजट 2024 (Budget Prediction 2024)

ऐसे में आम बजट 2024 भी सावन महीने (Sawan Month 2024) के प्रथम मंगलवार को प्रस्तुत किया जा रहा है. सावन महीना हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में शुभ महीना है. इस महीने का महत्व और मंगलवार के दिन का महत्व देखते हुए प्रतीत होता है कि, यह बजट जनता और देश के उन्नति में इस्तेमाल किया जाएगा. क्योंकि उपरोक्त सूत्र के अनुसार यदि इस दिन प्रस्तुत किए गए बजट से भारत के ऊपर ऋण चुकाने का प्रयास किया जाएगा तो वह जल्दी चुकाया जा सकता है तथा अन्य मार्गों से भी ऋण चुकाने के तरीके मिल सकते हैं तथा विदेश में आयात निर्यात में इस धन का इस्तेमाल करने से भी लाभ होगा.

मंगल देव को सेनापति भी कहा गया है, जोकि आर्मी तथा पुलिस से संबंधित ग्रह माना जाता है. अस्त्र-शास्त्र का लेनदेन भी मंगल देव की स्थिति के अनुसार देखा जाता है. यदि अस्त्र शस्त्र खरीदना हो या इस्तेमाल करना हो तो उसके लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. इस बजट में बहुत सा प्रावधान हमारे देश में सेना के पक्ष में भी रखा जा सकता है. नए और आधुनिक तकनीकी हथियारों के लिए बजट के धन का इस्तेमाल लाभ देगा और इससे भारतीय सेना और सुरक्षा को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ऋण सम्बंधित विशेष उपाय (Karj Mukti Ke Upay)

आम जनता के लिए भी इस दिन ऋण सम्बंधित उपाय का विशेष दिन रहेगा. वैसे तो इस स्तोत्र का पाठ शुक्ल पक्ष से किया जा सकता है लेकिन सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) का महीना है इसलिए यह पूरा महीना शुभ कार्यों के लिए उचित माना जाता है. अतः इस महीने कृष्ण पक्ष से भी यह स्तोत्र शुरू किया जा सकता है.

जिन लोगों को कर्ज की समस्या अधिक है वह इस दिन प्रात स्नान आदि करके पूजा स्थान पर श्री हनुमान जी का पूजन करके उनके समक्ष हाथ में जल आदि लेकर संकल्प करें तथा अपने ऋण या कर्ज से छुटकारा पाने की प्रार्थना करते हुए ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करने का संकल्प करें. सुबह या शाम ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का एक पाठ हिंदी अथवा संस्कृत किसी भी भाषा में उचित लगे उस भाषा में कर सकते हैं तथा समर्पण क्षमा प्रार्थना आदि के साथ अपनी पूजा संपूर्ण करें. इस उपाय के माध्यम से कर्ज उतारने के कई रास्ते मिलेंगे और जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट कैसा रहेगा, ग्रहों की गणना से मिल रहे ये संकेत

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget